Live Updates

Sarkari Naukri 2022 LIVE Updates: मुख्य सेविका के पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख आज

Updated:
विज्ञापन

Sarkari Result 2022, Sarkari Naukri Job 2022 Notification, Rajasthan Police Constable Result, REET Answer Key 2022 LIVE : सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वाले लोगें के लिए हम सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग

विज्ञापन

MPPEB PAT 2022: प्रवेश परीक्षा अक्टूबर में

एग्रीकल्चर एंट्रेंस एग्जाम के लिए ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. प्रवेश परीक्षा अक्टूबर 2022 में ली जाएगी.

MPPEB PAT 2022: रजिस्ट्रेशन जारी

MP PAT यानी मध्यप्रदेश प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. हालांकि एमपी पीएटी एप्लीकेशन फॉर्म 31 अगस्त 2022 को जारी किए जाएंगे जिसके बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी.

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती: 29 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं

उत्तर प्रदेश हायर एजुकेशन सर्विस कमीशन की ओर से जारी नए नोटिस के अनुसार यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर अब 29 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते है.

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती: वैकेंसी

इस वैकेंसी के माध्यम से 917 पदों पर भर्तियां होनी थी. अब इसमें 64 और पद जोड़ दिए गए हैं यानी अब इस वैकेंसी के तहत कुल 981 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.

UP असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

यूपी हायर एजुकेशन सर्विस कमीशन की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली वैकेंसी के आवेदन की आखिरी आगे बढ़ा दी गई है. साथ ही पदों की संख्या भी बढ़ाई गई है.

upsssc.gov.in पर करेंआवेदन

मुख्य सेविका के पदों पर वैकेंसी के लिए जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वो यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इसके तहत मुख्य सेविका यानी हेड सर्वेंट के 2693 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.

यूपी- मुख्य सेविका के पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख आज

यूपी सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में मुख्य सेविका के पदों पर निकली वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 24 अगस्त 2022 को बंद हो जाएगी.

Sarkari Result 2022 Live – स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से स्टेनोग्राफर ग्रुप सी व डी की रिक्तियों को भरा जाएगा. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola