ePaper

Sarkari Naukri 2021: डीआरडीओ में नौकरी करने का सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानिये कैसे होगा सेलेक्शन

Updated at : 01 Dec 2020 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021: डीआरडीओ में नौकरी करने का सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानिये कैसे होगा सेलेक्शन

Sarkari Naukri 2021: अगर आप सरकारी नौकरी की चाहत रखते है और आपके पास डिग्री भी है तो आपको निराश नही होना पड़ेगा. आप डीआरडीओ (DRDO Recruitment) में अप्लाई कर अच्छी नौकरी पा सकते हैं

विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: अगर आप सरकारी नौकरी की चाहत रखते है और आपके पास डिग्री भी है तो आपको निराश नही होना पड़ेगा. आप डीआरडीओ (DRDO Recruitment) में अप्लाई कर अच्छी नौकरी पा सकते हैं. जी हां, डीआरडीओ में इंजीनियरिंग विषयों में स्कॉलर (JRF) के लिए आवेदन (DRDO Recruitment) आमंत्रित किए हैं. इन नौकरियों के लिए इंटरव्यू अगले साल जनवरी में होंगे. मैकेनिकल इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग.

16 पदों पर निकली हैं नौकरियां : डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में इंजीनियरिंग विषयों में स्कॉलर के लिए आवेदन मांगे गए हैं. यहां कुल 16 पदों पर वेकेंसी निकली हैं. जो उम्मीदवार सफल होंगे उन्हें, 31 हजार रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा. इंजीनियरिंग के विभिन्न पदों पर निकली नौकरियों में चयन इंटरव्यू के माध्य से होगा. बता दें, इंटरव्यू 4 से 11 जनवरी के बीच आयोजित किये जाएंगे.

अभ्यर्थियों के लिए डिग्री : डीआरडीओ में निकली इन वेकैंसी के लिए अभ्यर्थियों के पास इंजीनियरिंग में स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री होनी जरूरी है. जिसमें मान्य नेट/ गेट स्कोर या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के साथ प्रथम श्रेणी में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों होना चाहिए. इसके अलावा बाकी जानकारी के लिए उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी देख सकते हैं.

Also Read: Farmers Protest : जारी है किसानों का आंदोलन, कहा- समझौता नहीं, निर्णायक लड़ाई को आये दिल्ली, आज कृषि मंत्री से होगी बातचीत

कब होगा इंटरव्यू : इंटरव्यू 4 से 11 जनवरी के बीच आयोजित किये जाएंगे.

कितनी मिलेगी सैलरी : 31 हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी

सीटों का विवरण

  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 6 सीट

  • ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के लिए 3 सीट

  • इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के लिए 3 सीटें

  • कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के लिए 4 सीटें

Also Read: चीन और पाकिस्‍तान सीमा पर भारत करेगा रिसर्च, डीआरडीओ ने दो प्रयोगशालोओं को मिलाकर बनाया नया लैब

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola