Sarkari Naukri 2021: बिहार में 12वीं पास युवाओं के लिए क्लर्क बनने का मौका, BPSC करेगी नियुक्ति, जानें आवेदन की तिथि और चयन का तरीका
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Mar 2021 7:00 AM
नौकरी(Sarkari Naukri 2021) की तलाश कर रहे युवाओं के पास बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) में नियुक्त होने का मौका है. बीपीएससी (BPSC) अपने कार्यालय में काम करने के लिए निम्नवर्गीय लिपिकों की नियुक्ति करने वाला है. इसके लिए देशभर के योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही तय की गइ है.
नौकरी(Sarkari Naukri 2021) की तलाश कर रहे युवाओं के पास बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) में नियुक्त होने का मौका है. बीपीएससी (BPSC) अपने कार्यालय में काम करने के लिए निम्नवर्गीय लिपिकों की नियुक्ति करने वाला है. इसके लिए देशभर के योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही तय की गइ है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीपीएससी में 24 खाली पदों पर नियुक्ति होनी है. आयोग ने इन पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन भी जारी कर दिया है. इसके लिए 19 मार्च से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरु हो जायेगी. आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल तक है. आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाईट www.bpsc.nic.in पर जाकर सारी प्रक्रिया करनी होगी.
सहायक पद पर नियुक्ति के लिए बीपीएससी ने इंटर पास होने की योग्यता को पैमाना रखा है. साथ ही अभ्यर्थी को कंम्प्यूटर पर काम करने और टाइपिंग में निपुण होना आवश्यक है. चयनित किए गए अभ्यर्थियों को इस पद के लिए लेबल-2 के तहत 19900-63200 की सैलरी मिलेगी.
इन 24 पदों पर बहाली के लिए सामान्य वर्ग के लिए 10, आर्थिक रूप से कमजोर के लिए 3, अनुसूचित जाति के लिए 3, अनुसूचित जनजाति के लिए 1, पिछड़ा वर्ग के लिए 4, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 2 सीटें आरक्षित की गयी हैं. जिन 24 पदों पर नियुक्ति होनी है उनके दावेदारों की योग्यता 16 अप्रैल 2021 से पहले का ही होना चाहिए.
उम्मीदवारों की उम्र सीमा 1 अगस्त 2021 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को और महिलाओं को उम्र सीमा में छूट दी गयी है. इन पदों पर नियुक्ति के लिए पीटी और मेन्स परीक्षा आयोजित की जायेगी. दोनों परीक्षाओं में प्रश्न वस्तुनिष्ठ ही रहेंगे.
अभ्यर्थियों को बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में पुस्तक ले जाने की भी छूट दी जायेगी. इसके लिए अभ्यर्थी प्रत्येक विषय की एक पुस्तक ले जा सकते हैं. सामान्य ज्ञान और गणित में मैट्रिक के स्तर के प्रश्न पूछे जायेंगे. बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी में नियुक्त होने तथा Hindi News से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










