RRB NTPC Phase 3 exam City, Date 2021 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी फेज 3 के लिए की शहर और एक्जाम डेट की घोषणा, यहां देखें अपडेट
RRB NTPC Phase 3 CBT 2021 Admit Card, Exam Analysis, Sarkari Result 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 22 जनवरी, 2021 को सीबीटी 1 परीक्षा के चरण -3 के लिए आरआरबी एनटीपीसी शहर की सूचना और परीक्षा तिथियों को देखने के लिए लिंक सक्रिय कर दिया है, 35,208 रिक्तियों को भरने के लिए 1.26 करोड़ छात्रों में से 28 लाख लोगों को. ई-कॉल पत्रों को डाउनलोड करना परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले शुरू होगा जैसा कि एग्जाम सिटी और तारीख इंटिमेशन लिंक में बताया गया है. जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी एनटीपीसी 2021 के लिए आवेदन किया है, वे नीचे दिए गए लिंक से क्षेत्रवार आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या और लॉगिन पृष्ठ पर पासवर्ड भरकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और परीक्षा से पहले अन्य विवरणों को ध्यान से देखें. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RRB NTPC 2021 के बारे में हर नवीनतम अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें.
फेज 3 परीक्षा 31 जनवरी 2021 से शुरू होगी
नोटिफिकेशन के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी (rrb ntpc) के पहले स्टेज की फेज 3 परीक्षा 31 जनवरी 2021 से शुरू होगी. करीब 28 लाख उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा 12 फरवरी 2021 तक कंप्यूटर मोड पर ली जाएगी.
एग्जाम डेट और सिटी लिंक (RRB NTPC phase 3 exam date and city)
एनटीपीसी फेज 3 में जिन उम्मीदवारों को शामिल होना है, उनकी परीक्षा की तारीख व शहर क्या होगा, इसकी जानकारी के लिए लिंक 21 जनवरी 2021 को सुबह 9 बजे जारी किया जाएगा. आप संबंधित रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाकर अपना एग्जाम डेट व सिटी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन:
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती में देशभर से 1.25 करोड़ युवाओं ने आवेदन किया था जिसमें से 23 लाख अभ्यर्थी ही पहले चरण में परीक्षा देंगे. सभी योग्य अभ्यर्थियों को विभिन्न चरणों में सीबीटी के लिए बुलाया जाएगा और उसी शेड्यूल के मुताबिक उन्हें सूचना भी दी जाएगी। एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के जरिए 35000 से ज्यादा पदों को भरा जाना है.
28 दिसंबर से हो रही पहले चरण की परीक्षा
आपको बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी पदों की भर्ती के लिए सोमवार (28 दिसंबर 2020) से एनटीपीसी की सीबीटी परीक्षा का पहला चरण शुरू हो गया था. इस चरण में एनटीपीसी के रिक्त पदों के सापेक्ष कुल 20 गुना अभ्यर्थियों को चुना जाएगा.चूंकि कुल रिक्तियां 35000 के करीब हैं ऐसे में 700000 अभ्यर्थियों को इस CBT परीक्षा से चुना जाएगा.
इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड
आमतौर पर परीक्षा से 10 दिन पहले रेलवे इस लिंक को एक्टिव कर देता है. एडमिट कार्ड का लिंक हर परीक्षा से चार दिन पहले जारी कर दिया जाएगा. इन सभी चीजों की जानकारी उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भी भेजी जाएगी.
कुल इतने अभ्यार्थियों ने लिया है भाग
पहले चरण की परीक्षा में 23 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था और दूसरे चरण की परीक्षा में 27 लाख अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं. कुल मिलाकर इस भर्ती में 1.25 करोड़ युवाओं ने आवेदन किया था.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए