ePaper

RRB Group D Recruitment 2021: जल्द जारी होगा आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड,ऑफिशियल वेबसाइट पर बनाएं रखें नजर

Updated at : 10 Sep 2021 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
RRB Group D Recruitment 2021: जल्द जारी होगा आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड,ऑफिशियल वेबसाइट पर बनाएं रखें नजर

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card Updates: रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए आरआरबी ग्रुप डी के तहत आवेदन करने वालों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे, रेलवे की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं.

विज्ञापन

रेलवे में आरआरबी ग्रुप डी के तहत एक लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे. जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए एडमिट कार्ड जारी होने का नोटिफिकेशन आएगा जिसमें एग्जान का पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा.

RRB Group D में इन टॉपिक्स से पूछे जाएंगे सवाल

RRB Group D एग्जाम में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स आदि टॉपिक्स से सवाल पूछे जाते हैं.

RRB Group D : परीक्षा का पैटर्न

बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी. आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बता दें कि सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे. इन प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों के पास 90 मिनट का समय होगा. प्रत्येक प्रश्नों के सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी.

ऑफिशियल वेबसाइट पर बनाएं रखें नजर

परीक्षाएं पहले अप्रैल में शुरू होने वाली थीं मगर कोरोना के खतरे को देखते हुए एग्‍जाम डेट्स आगे बढ़ गईं. अब RRB NTPC CBT 1 परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं जिसके रिजल्‍ट जारी होने वाले हैं. बोर्ड अब Group D सीबीटी के 1 करोड़ से अधिक उम्‍मीदवारों के लिए एग्‍जाम आयोजित करने के लिए तैयार है. कोई भी अपडेट उम्‍मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही चेक करें.

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड: How to Download RRB Group D Exam Admit Card

1- आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं.

2- विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.

3- अपना पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सबमिट करें.

4- आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड आपके सामने होगा.

5- आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola