ePaper

RRB Group D Recruitment 2021: जल्द जारी होने वाला है रेलवे ग्रुप डी का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Updated at : 09 Sep 2021 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
RRB Group D Recruitment 2021: जल्द जारी होने वाला है रेलवे ग्रुप डी का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

भारतीय रेलवे द्वारा ग्रुप डी भर्ती 2021 परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने की उम्मीद है. परीक्षा की तारीख की घोषणा के तुरंत बाद परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे.

विज्ञापन

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्‍द ही ग्रुप D के 1,03,769 रिक्‍त पदों पर योग्‍य उम्‍मीदवारों की भर्ती के लिए पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षाएं लेने जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से एग्जाम आयोजित कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई है. माना जा रहा है कि बोर्ड द्वारा आरआरबी एनटीपीसी-सीबीटी-1 की परीक्षा का रिजल्ट 15 सितंबर तक जारी कर दिया जाएगा. उसके बाद ही आरआरबी ग्रुप डी की तारीखों का एलान किया जाएगा.

ऑफिशियल वेबसाइट पर बनाएं रखें नजर

परीक्षाएं पहले अप्रैल में शुरू होने वाली थीं मगर कोरोना के खतरे को देखते हुए एग्‍जाम डेट्स आगे बढ़ गईं. अब RRB NTPC CBT 1 परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं जिसके रिजल्‍ट जारी होने वाले हैं. बोर्ड अब Group D सीबीटी के 1 करोड़ से अधिक उम्‍मीदवारों के लिए एग्‍जाम आयोजित करने के लिए तैयार है. कोई भी अपडेट उम्‍मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही चेक करें.

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड: How to Download RRB Group D Exam Admit Card

1- आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं.

2- विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.

3- अपना पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सबमिट करें.

4- आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड आपके सामने होगा.

5- आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी.

RRB Group D : परीक्षा पैटर्न

RRB Group D की लिखित परीक्षा में 100 सवाल पूछे जाते हैं। जिनके लिए 100 अंक निर्धारित होते हैं। आपको इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किग भी होती है। हर 3 गलत सवाल पर आपका 1 अंक काट लिया जाएगा. इसके अलावा रेलवे Group D की लिखित परीक्षा में मैथ्स, रीजनिंग, जनरल साइंस, व जनरल अवेयरनेस विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं.

RRB Group D : विषय प्रश्नों की संख्या

  • मैथ्स 25

  • रीजनिंग 30

  • जनरल साइंस 25

  • जनरल अवेयरनेस 20

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola