Calcutta High court में लोअर डिविजन की पदों पर भर्ती शुरू
Published by : Vishnu Kumar Updated At : 09 Aug 2024 4:10 PM
कलकत्ता हाईकोर्ट में लोअर डिविजन की भर्ती के 291 पदों पर वैकेंसी जारी कि गई है. आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है.
कलकत्ता हाईकोर्ट में लोअर डिविजन के रिक्त पोस्ट पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है. इस पद पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू कर दी गई है.
विस्तार में
सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि कलकत्ता हाईकोर्ट में लोअर डिविजन की भर्ती के 291 पदों पर वैकेंसी जारी कि गई है. जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं वो संबंधित वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं.आवेदन की प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू कर दी गई है. जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है.
पात्रता मापदंड
जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं उन्हें वेस्ट बंगाल के एजुकेशन बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है. साथ ही इस भर्ती के लिए जो कैंडीडेट्स आवेदन कर रहे हैं उन आवेदकों का उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच हो. ऊपरी आयु सीमा के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी.
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती प्रक्रिया में चयनित होने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा से गुजरना होगा. इसके बाद जो उम्मीदवार प्रीलिम्स में पास कर जाते हैं उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा. और फिर वाइवा में.
आवेदन कैसे करें –
- 1. सबसे पहले calcutta.highcourt के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- 2. इसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
- 3. आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को सावधानी पूर्वक भरें.
- 4. अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रासंगिक प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.
- 5. अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- 6. सफलतापूर्वक जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लें.
also read- Sarkari Naukri : रेलवे में पैरामेडिकल के विभिन्न पदों पर भर्ती जारी, 17 अगस्त से आवेदन शुरू
also read- NABARD में सहायक प्रबंधक की भर्ती शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










