Lucknow University PhD Admission 2023 रजिस्ट्रेशन की समय सीमा 25 जनवरी तक बढ़ी, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

Lucknow University PhD Admission 2023: लखनऊ विश्वविद्यालय के पीएचडी के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि. (नियमित) (सत्र 2022-23) को 16 जनवरी से बढ़ाकर 25 जनवरी कर दिया गया है.
Lucknow University PhD Admission 2023: लखनऊ विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ा दी है. उम्मीदवार अब 25 जनवरी तक पीएचडी प्रवेश के लिए अपने आवेदन जमा कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले, पीएचडी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 16 जनवरी थी.
आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के लिए 2000 रुपए है. एससी और एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है. डिफरेंटली एबल्ड (पीएच) किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा.
लखनऊ यूनिवर्सिटी पीएचडी एडमिशन 2023 जानिए कैसे करें आवेदन-
-
आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाएं.
-
होमपेज पर एडमिशन पर क्लिक करें.
-
रजिस्टर करें और पर्सनल डिटेल दर्ज करें.
-
शैक्षिक योग्यता भरें.
-
फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें.
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें.
किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर 0522-4150500 पर संपर्क करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




