KVS TGT एग्जाम सिटी स्लिप kvsangathan.nic.in पर जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

केवीएस ने 12 फरवरी से 14 फरवरी तक ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के पोस्ट के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है. कैंडिडेट्स kvsangathan.nic.in के माध्यम से परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं.
KVS TGT exam city slip released: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के पोस्ट के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की है. उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर का डिटेल आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. कैंडिडेट परीक्षा के लिए अपना एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से तीन दिन पहले केवीएस वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे. केवी टीजीटी परीक्षा 12 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित की जाएगी.
ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 12-14 फरवरी 2023 तक ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स के पोस्ट के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख और शहर का नाम जहां परीक्षा आयोजित की जा रही है, का संकेत देते हुए प्री-एडमिट डाउनलोड कर सकते हैं. इसे प्रवेश पत्र के रूप में नहीं माना जा सकता है.
एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है
Also Read: Bihar Board Matric Exam 2023: बीएसईबी ने 10वीं की परीक्षाओं के रिपोर्टिंग समय में किया बदलाव, क्या है नया टाइम
-
आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं.
-
घोषणा के तहत, अनुभाग “TGT city display link” पर क्लिक करें.
-
अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि सबमिट करें.
-
KVS TGT परीक्षा सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी.
-
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




