JEE Mains 2024 Result Out: जेईई मेन सेशन 1 परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Feb 2024 9:21 AM
JEE Mains 2024 Result Out, JEE Mains Result 2024 Date, Time Updates: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसीकी ओर से जेईई मेन 2024 रिजल्ट jeemain.nta.ac.in पर जारी किया गया है.
JEE Mains 2024 session Result, JEE Mains Result 2024 Date, Time Updates: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने को जेईई मेन सत्र 1 का परिणाम घोषित कर दिया है. अंतिम उत्तर कुंजी पहले ही जारी कर दी गई थी. रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर घोषित किया गया. अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं.
JEE Mains 2024 session Result: ऐसे करें डाउनलोड
एनटीए जेईई मेन्स परिणाम 2024 सत्र 1 ऑनलाइन घोषित किया जाएगा. जेईई परिणाम 2024 की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें.
आधिकारिक परिणाम वेबसाइट- jeemain.nta.ac.in 2024 पर जाएं.
“जेईई मेन्स 2024 परिणाम जनवरी सत्र” लिंक पर क्लिक करें.
आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें.
अब, जेईई मेन्स 2024 का परिणाम देखने के लिए “सबमिट” पर क्लिक करें.
JEE Mains 2024 session Result: इतने छात्रों को मिलेगा जेईई एडवांस्ड में भाग लेने को मिलेगा मौका
जेईई मेन सत्र-1 और जेईई मेन सत्र-2 की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को स्नातक इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, प्लानिंग कोर्सों में दाखिला मिलता है. इन कोर्सों को एनआईटी आई ट्रिपल आईटी व संबंधित संस्थानों द्वारा चलाए जाता है.
JEE Mains 2024 session Result: चेक करें ये डिटेल्स
-
स्कोर कार्ड में मिलने के बाद सबसे पहले चेक करें ये डिटेल्स
-
छात्र का नाम
-
आवेदन संख्या और रोल नंबर
-
माता-पिता की डिटेल्स
-
हर विषय के मार्क्स
-
एनटीए JEE स्कोर
-
नेशनिलिटी
-
श्रेणी (आरक्षित या अनारक्षित)
-
कैटेगरी
JEE Mains 2024 session Result: कम स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों के पास ये है मौका
जेईई मेन 2024 सेशन 1 में कम स्कोर हासिल करने वाले उम्मीदवारों के पास जेईई मेन 2024 सेशन 2 एग्जाम में भाग लेने का मौका है. वे इस एग्जाम में भाग लेकर अपना स्कोर बेहतर कर सकते हैं.
JEE Mains 2024 session Result: जेईई मेन 2024 की मार्किंग स्कीम
मोस्ट एप्रोप्रिएट आंसर के लिए (+4) अंक
गलत उत्तर के लिए (-1) अंक दिया जाएगा
यदि किसी प्रश्न में एक से अधिक ऑप्शन सही पाया जाता है तो (+4) अंक उन अभ्यर्थियों को दिया जाएगा जो किसी सही उत्तर को चुनते हैं
इसके साथ ही यदि प्रश्न के सभी विकल्पों चारों के उत्तर सही हैं तो प्रश्न का उत्तर देने वाले सभी अभ्यर्थियों को (+4) अंक दिए जाएंगे.
JEE Mains 2024 session Result: इन वेबसाइटों पर करें अपना रिजल्ट चेक
1- jeemain.nta.ac.in,
2- nta.ac.in,
3- ntaresults.nic.in
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










