JEE Advanced 2023 के लिए FAQs jeeadv.ac.in पर जारी, यहां है डाउनलोड करने के लिए लिंक

JEE Advanced 2023: IIT गुवाहाटी द्वारा JEE एडवांस्ड 2023 FAQs जारी किए गए हैं. उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से एफएक्यू चेक कर सकते हैं.
JEE Advanced 2023 FAQs : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी ने जेईई एडवांस 2023 के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न जारी किए हैं. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की सूची आईआईटी जेईई के उत्तरों के साथ जारी की गई है. उम्मीदवार इसे जेईई एडवांस की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर चेक कर सकते हैं.
आधिकारिक वेबसाइट पर FAQs जारी किये जाने के साथ ही यह भी बताया गया है कि यहां दिए गए प्रश्न केवल जेईई एडवांस 2023 के लिए relevant हैं. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों चेक करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
जेईई एडवांस्ड 2023 एफएक्यू चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
-
जेईई एडवांस की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
-
होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड 2023 एफएक्यू लिंक पर क्लिक करें.
-
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार क्वेश्चन और आंसर चेक कर सकते हैं.
-
क्वेश्चन-आंसर चेक करें और यदि आवश्यक हो तो पेज को डाउनलोड करें.
-
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
Also Read: UPSC CSE 2022 पर्सनालिटी टेस्ट 30 जनवरी से, यहां से डाउनलोड करें E-Summon Letter, डिटेल जानें
जेईई एडवांस परीक्षा 4 जून, 2023 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पेपर I सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 अप्रैल, 2023 से शुरू होगी. इससे संबंधित डिटेल्स के लिए उम्मीदवार जेईई एडवांस की आधिकारिक साइट पर विजिट कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




