ePaper

ICSI CS June Exam 2021: सीएस परीक्षा के लिए ऑप्ट आउट सुविधा के लिए नोटिस जारी, यहां देखें डिटेल

Updated at : 16 Jun 2021 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
ICSI CS June Exam 2021: सीएस परीक्षा के लिए ऑप्ट आउट सुविधा के लिए नोटिस जारी, यहां देखें डिटेल

ICSI CS June Exam 2021: आईसीएसआई सीएस जून परीक्षा 2021 ऑप्ट आउट सुविधा नोटिस जारी. उम्मीदवार 1 अगस्त से ऑप्ट आउट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. आधिकारिक सूचना आईसीएसआई की आधिकारिक साइट icsi.edu पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

आईसीएसआई सीएस जून परीक्षा 2021 ऑप्ट आउट सुविधा नोटिस जारी. उम्मीदवार 1 अगस्त से ऑप्ट आउट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. आधिकारिक सूचना आईसीएसआई की आधिकारिक साइट icsi.edu पर उपलब्ध है.

यह निर्णय संस्थान द्वारा COVID19 महामारी के कारण लिया गया है. छात्र परीक्षा शुल्क के क्रेडिट को दिसंबर 2021 की परीक्षाओं के सत्र में ले जाकर जून 2021 की परीक्षा से बाहर हो सकते हैं. ऑप्ट-आउट सुविधा फाउंडेशन / कार्यकारी / व्यावसायिक कार्यक्रमों के छात्रों के लिए उपलब्ध होगी.

10 अगस्त से शुरु होने वाली है परीक्षा

सीएस फाउंडेशन प्रोग्राम के लिए परीक्षा 13 अगस्त और 14 अगस्त को होगी. एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम और प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए सीएस परीक्षा 10 अगस्त से 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी. विद्यार्थी सीएस परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के जरिए चेक कर सकते हैं. यहां अभ्यर्थियों को परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल मिलेगा. आईसीएसआई सीएस परीक्षाएं रविवार 15 अगस्त को छोड़कर सभी दिनों में आयोजित की जाएंगी.

इसके साथ ही आकस्मिकता के मामले के लिए संस्थान ने 21 अगस्त, 22, 23 और 24 अगस्त की तारीखों को रिजर्व में रखा गया है. इससे पहले फाउंडेशन प्रोग्राम, एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (पुराना और नया सिलेबस) और प्रोफेशनल प्रोग्राम (पुराना और नया सिलेबस) की परीक्षाएं 1 जून, 2021 से से 10 जून, 2021 तक आयोजित होने वाली थीं.

दो पालियों में होगी परीक्षा

आईसीएसआई फाउंडेशन परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह और दूसरी पाली दोपहर को होगी. प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव पाठ्यक्रमों के लिए ये परीक्षाएं सुबह 10 बजे से लेकर 1 बजे तक होगी.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola