ePaper

IGNOU June TEE 2021: इग्नू के जून सत्र की परीक्षा स्थगित, कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण लिया गया फैसला, जाने अब कब होंगे एक्जाम

Updated at : 06 May 2021 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
IGNOU June TEE 2021: इग्नू के जून सत्र की परीक्षा स्थगित, कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण लिया गया फैसला, जाने अब कब होंगे एक्जाम

IGNOU June TEE 2021: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने अगली अधिसूचना तक जून 2021 की समाप्ति परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई टेंटेटिव शीट के अनुसार जून टीईई (टर्म इंड एक्जामिनेशन) 15 जून से शुरू होने वाला था.

विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने अगली अधिसूचना तक जून 2021 की समाप्ति परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई टेंटेटिव शीट के अनुसार जून टीईई (टर्म इंड एक्जामिनेशन) 15 जून से शुरू होने वाला था.

अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जारी एक बयान में, विश्वविद्यालय ने कहा कि देश में कोविड -19 प्रकोप की दूसरी लहर और इसके बाद लॉकडाउन के मद्देनजर जून 2021 टर्म-एंड परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है.

इग्नू ने जुलाई सेशन के लिए री-रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ाई

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई सत्र के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन विंडो खोली है. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन पोर्टल samarth पोर्टल- ignou.samarth.edu.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

जून टर्म-एंड परीक्षा के असाइमेंट जमा करने की तारीख भी बढ़ाई गई

इससे पहले, इग्नू ने जून टर्म-एंड परीक्षा (टीईई) के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी थी. शिक्षार्थी 31 मई, 2021 तक अपने असाइनमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, इंटर्नशिप, फील्डवर्क, जर्नल, शोध प्रबंध और इंटर्नशिप जमा कर सकते हैं

इग्नू क्या है

इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की स्थापना 1985 में एक संसदीय काननू के अंतर्गत हुई थी. ओपन और दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में इग्नू अपनी एक अलग ही पहचान रखता है. इग्नू ने स्थापना से देश में उच्च शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. यूनेस्को के अनुसार यह देश का सबसे बड़ा दूरस्थ विश्वविद्यालय है.

इग्नू अपने मुख्यालय एवं क्षेत्रीय केंद्रों में 420 संकाय सदस्यों और उच्च शिक्षा के पारस्परिक संस्थानों, पेशेवर संगठनों एवं उद्योग क्षेत्र के करीब 36 हजार परामर्शदाताओं की मदद से करीब 490 सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, डिग्री एवं डॉक्टोरल कार्यक्रम संचालित करता है.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola