Indian Army Agniveer Recruitment 2024: अग्निवीर के लिए भर्ती हुईं शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया

Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 Feb 2024 3:13 PM

विज्ञापन

Indian Army Agniveer Recruitment 2024: भारतीय सेना बतौर अग्निवीर देश की सेवा करने का सपना देख रहे देशभक्त युवाओं के लिए 4 साल के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है. अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 8 फरवरी 2024 से शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Indian Army Agniveer Recruitment 2024: भारतीय सेना अग्निवीरों की अगली भर्ती रैली के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज, 8 फरवरी से शुरू करेगी. भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2024 के आवेदन पत्र join Indianarmy.nic.in पर उपलब्ध होंगे.

Also Read: NEET UG 2024: 5 मई को नीट की परीक्षा, रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले जान लें पूरी प्रक्रिया

Indian Army Agniveer Recruitment 2024: आयु सीमा

सेना अग्निवीर की इस भर्ती के लिए आयु सीमा 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

Indian Army Agniveer Recruitment 2024: योग्यता

अग्निवीर जीडी (जनरल ड्यूटी) अभ्यर्थियों को 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है, वहीं ट्रेड्समैन पद के लिए न्यूनतम 8वीं पास होना जरूरी है.

Indian Army Agniveer Recruitment 2024: जरूरी दस्तावेज

अभ्यर्थियों को आवेदन करने के समय मैट्रिक सर्टिफिकेट हो जिसमें नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्मतिथि लिखी हो.

Indian Army Agniveer Recruitment 2024: सैलरी

भारतीय सेना द्वारा विभिन्न पदों के लिए 25,000 से अधिक अग्निवीरों को भरने की योजना है. अपनी सेवा के पहले वर्ष के दौरान, अग्निपथ पहल के माध्यम से शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 21,000 रुपये का इन-हैंड वेतन मिलेगा, जो सालाना बढ़ेगा. चार साल बाद नौकरी छोड़ने पर उन्हें वेतन के अलावा 10,04,000 रुपये का ‘सेवा निधि’ पैकेज मिलेगा.

Indian Army Agniveer Recruitment 2024: चयन

चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola