IGNOU June TEE 2023 रिवाइज्ड डेटशीट ignou.ac.in पर जारी, टाइमटेबल यहां चेक करें

IGNOU June TEE 2023 revised datesheet out: इग्नू जून टीईई 2023 की संशोधित डेटशीट जारी कर दी गई है. उम्मीदवार नीचे टाइम टेबल चेक कर सकते हैं.
IGNOU June TEE 2023 revised datesheet released: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने फिर से इग्नू जून टीईई 2023 संशोधित डेटशीट जारी की है. जून 2023 की टर्मएंड परीक्षा की संशोधित डेटशीट उम्मीदवारों के लिए इग्नू की आधिकारिक साइट ignou.ac.in पर उपलब्ध है.
रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, इग्नू जून टीईई 2023 1 जून से शुरू होगा और 6 जुलाई, 2023 को समाप्त होगा. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी. डेटशीट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
-
इग्नू की आधिकारिक साइट ignou.ac.in पर जाएं.
-
होम पेज पर उपलब्ध इग्नू टी जून 2023 revised tentative datesheet link पर क्लिक करें.
-
एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार तारीखों की जांच कर सकते हैं.
-
पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
Also Read: KVS Admission 2023 के लिए कक्षा 1 से 10वीं तक रजिस्ट्रेशन शेड्यूल जारी, डेट, उम्र सीमा समेत पूरी डिटेल जानें
रिवााइज्ड डेटशीट डायरेक्ट लिंक से यहां चेक करें.
विश्वविद्यालय ने निर्देश दिया है कि आपके कार्यक्रम के प्रावधान के अनुसार पाठ्यक्रमों में आवश्यक संख्या में असाइनमेंट जमा करने की डेट तक प्रेजेंट कर दिये जाने चाहिए. रिवाइज्ड डेटशीट फरवरी 2023 में भी जारी की गई थी. अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




