IBPS PO Main result 2024 जारी, ऐसे करें चेक
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Jan 2024 8:20 AM
IBPS SO Notification 2024
IBPS PO Mains Result 2024 Out at ibps.in: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (पीओ/एमटी) पद के लिए मुख्य परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए परिणाम घोषित कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ibps.in) पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.
IBPS PO Mains Result 2024 Out at ibps.in: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन ने 30 जनवरी को आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर्स / मैनेजमेंट ट्रेनी का मुख्य परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ मुख्य परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड / डीओबी (डीडी-एमएम-वाईवाई) का उपयोग करके मुख्य परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं.
IBPS PO Mains Result 2024 OUT at ibps.in: कैसे चेक करें रिजल्ट
-
आईबीपीएस पीओ मेन्स का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
-
इसके बाद “Result Status of Online Examination for CRP-PO/MT-XII” की लिंक पर क्लिक करें.
-
अब नए पेज पर आपको रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा, जहां पर आपको अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स सबमिट करनी होंगी.
-
इसके बाद आईबीपीएस पीओ मेन्स के नतीजे आप अपनी स्क्रीन पर देख पाएंगे.
IBPS PO Main result 2024: 5314 पदों पर होंगी नियुक्तियां
इस भर्ती के माध्यम से कुल 5314 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ली है वे इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे. इंटरव्यू में सफल होने वाले उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर तैनात किया जाएगा.
IBPS PO Main result 2024: तीन चरणों में होती है परीक्षा
आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. इसमें प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू राउंड शामिल है. तीनों चरणों में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में परिवीक्षाधीन अधिकारी पदों पर शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










