ePaper

DSSSB TGT Teacher Recruitment 2021: दिल्ली में शिक्षकों के लिए दोबारा निकली 5 हजार से ज्यादा पदों के लिए भर्ती, 4 जून से शुरू होने वाले हैं आवेदन, मिलेंगी इतनी सैलरी

Updated at : 28 May 2021 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
DSSSB TGT Teacher Recruitment 2021:  दिल्ली में शिक्षकों के लिए दोबारा निकली 5 हजार से ज्यादा पदों के लिए भर्ती, 4 जून से शुरू होने वाले हैं आवेदन, मिलेंगी इतनी सैलरी

DSSSB TGT Teacher Recruitment 20211: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, DSSSB ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक, TGT पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार पदों के लिए DSSSB की आधिकारिक साइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. पंजीकरण लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर 4 जून, 2021 को सक्रिय हो जाएगा.

विज्ञापन

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, DSSSB ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक, TGT पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार पदों के लिए DSSSB की आधिकारिक साइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. पंजीकरण लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर 4 जून, 2021 को सक्रिय हो जाएगा.

DSSSB TGT Recruitment 2021: महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन जमा करने तिथि शुरू – 4 जून 2021

  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 3 जुलाई 2021 रात के 11:59 बजे तक

DSSSB TGT Recruitment 2021: वैकेंसी डिटेल्स

  • TGT बंगाली (महिला) – 1 पद

  • TGT अंग्रेजी (पुरुष) – 1029 पद

  • TGT अंग्रेजी (महिला) – 961 पद

  • TGT उर्दू (पुरुष) – 346 पद

  • TGT उर्दू (महिला) – 571 पद71

  • TGT संस्कृत (पुरुष) – 866 पद

  • TGT संस्कृत (महिला) – 1159 पद

  • TGT पंजाबी (पुरुष) – 382 पद

  • TGT पंजाबी (महिला) – 492 पद

DSSSB TGT Recruitment 2021: आवेदन शुल्क

सामान्य व ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा. महिलाओं और SC / ST / PWD और पूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है.

DSSSB TGT Recruitment 2021: पात्रता

डीएसएसएसबी टीजीटी भर्ती 2021 के लिए, उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और 45% अंक या उम्मीदवारों के पास ट्रेनिंग एजुकेशन में डिग्री / डिप्लोमा होना चाहिए.या सीटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.

DSSSB TGT Recruitment 2021: सैलरी

दिल्ली में टीजीटी पद पर नौकरी पाने वाले योग्य उम्मीदवारों को 9300 रुपये से 34800 रुपये के साथ 4600 रुपये ग्रेड पे मिलेगा.

DSSSB TGT Recruitment 2021: आयु सीमा

पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 32 वर्ष से कम होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी मापदंडों के अनुसार योग्य उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

7236 पदों के लिए जारी है आवेदन की प्रक्रिया

डीएसएसएसबी ने कुछ दिनों पहले टीजीटी, पटवारी, हेड क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, काउंसलर, असिस्टेंट टीचर के 7236 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया जारी है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार dsssbonline.nic.in पर जाकर 24 जून 2021 तक आवेदन कर सकते हैं.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola