CTET 2023 Admit Card: सीटीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड होने वाला है जारी, जानें क्या है ड्रेसकोड

Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Jan 2024 6:35 AM

विज्ञापन

CTET 2023 Admit Card: सीबीएसई ने सीटीईटी जनवरी 2024 परीक्षा एडमिट कार्ड जल्द जारी कर सकता है. इससे पहले सीटीईटी के प्री एडमिट कार्ड यानी एग्जाम सिटी इनफार्मेशन जारी हुई थी.उम्मीदवारों को सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 की एक कॉपी परीक्षा केंद्र 2024 पर ले जाना होगा.

विज्ञापन

CTET 2023: उम्मीद है कि सीबीएसई जल्द अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीटीईटी परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा. सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि पर परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा. उम्मीदवारों को उचित और वैध सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसलिए, उम्मीदवारों को सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 की एक कॉपी डाउनलोड करनी होगी और अनिवार्य रूप से इसे सीटीईटी परीक्षा केंद्र 2024 पर ले जाना होगा.

Also Read: BPSC Sarkari Vacancy 2024: बीपीएससी के इन पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें सैलरी, योग्यता से लेकर हर एक डिटेल

रविवार को होगा परीक्षा का आयोजन सीटीईटी परीक्षा 21 जनवरी, 2024 यानी रविवार को होगी (CTET 2024 Date). सीटीईटी 2024 एडमिट कार्ड का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा.

CTET 2023: ऐसे डाउनलो़ड करे एडमिट कार्ड

  • वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं और “सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 2024” अनुभाग देखें.

  • आपको आवेदन प्रक्रिया के दौरान प्रदान किए गए अपने पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि या अन्य क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करना होगा.

  • लॉग इन करने के बाद, जनवरी सत्र 2024 के लिए सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक ढूंढें और क्लिक करें.

  • एडमिट कार्ड पर अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय और स्थान सहित सभी विवरण सत्यापित करें. यदि कोई विसंगति है, तो तुरंत परीक्षा अधिकारियों से संपर्क करें.

  • विवरण की पुष्टि करने के बाद, अपने सीटीईटी प्रवेश पत्र की कई प्रतियां डाउनलोड करें और प्रिंट करें। परीक्षा केंद्र पर प्रिंट आउट ले जाना जरूरी है.

CTET 2023 परीक्षा के लिए ड्रेसकोड

  • एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थियों को पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेज़र, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/ जैसी कोई भी स्टेशनरी वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं है.

  • मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, कोई भी संचार उपकरण, हेडफोन, ईयरफोन आदि बैन हैं. इसमें कैमरा, कलाई घड़ी (एनालॉग, डिजिटल या स्मार्ट वॉच), पेजर और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर नहीं जा सकते.

  • जहां तक ​​ड्रेस कोड की बात है तो सीबीएसई ने कोई विशेष ड्रेस कोड नहीं बनाया है. हालांकि, सभी को हल्के रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है. धार्मिक टोपी और आभूषण की अनुमति नहीं है. सेंटर पर उम्मीदवारों की तलाशी और जांच की जाएगी.

  • एग्जाम हॉल के अंदर वॉलेट, चश्मा, हैंडबैग, हेल्थ बैंड आदि की अनुमति नहीं है. लड़कियों के लिए जूलरी को बैन किया गया है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola