Board Exam 2023 Tips: बोर्ड परीक्षा है नजदीक, इन टिप्स से पा सकते हैं अच्छे नंबर
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Dec 2023 6:56 AM
Board Exam 2023 Tips: अब बोर्ड रीक्षाओं (Examination) की तैयारी में महीने भर से भी कम समय बचा है. सभी छात्र सैंपल पेपर (Sample Paper) और पिछले कई सालों के पेपर्स की मदद से अपनी तैयारी पुख्ता कर रहे हैं. इस परीक्षा में सफल होने के लिए जरूर फॉलो करें ये टिप्स
CBSE Board Exam 2023 Tips: सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 बस कुछ ही महीने दूर हैं और छात्रों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अलग-अलग रणनीतियां शुरू कर दी हैं. एक छात्र के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण समय होता है क्योंकि इस समय वो बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exam) को लेकर कड़ी मेहनत करते हैं. यहां जानें बोर्ड परीक्षा के छात्र कैसे अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं. देखें एक्जाम टिप्स
Also Read: Indian Police Ranks 2023: वर्दी देखकर पहचान जाएंगे पुलिसवालों का पद ,जानें सब इंस्पेक्टर की पोजिशन
कम समय में मजबूत हो तैयारी
देखा जाए तो अब परीक्षाओं (Examination) की तैयारी में महीने भर से भी कम समय बचा है. सभी छात्र सैंपल पेपर (Sample Paper) और पिछले कई सालों के पेपर्स की मदद से अपनी तैयारी पुख्ता कर रहे हैं. अगर आप भी साल 2023 में किसी परीक्षा में बैठने वाले हैं तो इन दिनों काफी परेशान होंगे. परीक्षा से जुड़ी आपकी परेशानी को दूर करने के काम आएंगे बोर्ड टॉपर्स के ये खास टिप्स (Board Topper Interview). 99% टॉपर्स हर परीक्षा से पहले इन्हें जरूर आजमाते हैं.
शॉर्ट नोट्स बनाएं
कई छात्र-छात्राएं अपनी कॉपी या किताब में जरूरी पॉइंट्स को मार्क कर लेते हैं लेकिन इससे उन्हें एग्जाम से पहले रिवीजन करने में परेशानी होती है.(Board Exam में बचे है सिर्फ 30 दिन, जानें तैयारी करने का आसान तरीका) आपको रिवीजन के लिए अलग से कुछ शॉर्ट नोट्स को तैयार करना चाहिए.
टाइम मैनेजमेंट करें
आपको रिवीजन करते समय सिर्फ एक ही सब्जेक्ट के टॉपिक को नहीं रिवाइस करना चाहिए बल्कि टाइम को विषय के अनुसार बांट लें और सभी टॉपिक्स को एक-एक कर पढ़ना शुरू करना चाहिए.(एग्जाम से पहले हो रहा है स्ट्रेस तो ये टिप्स आएंगे बहुत काम) टाइम मैनेजमेंट करने से आप सभी विषयों को दोहरा पाएंगी.
कॉलेज पहुंचने के लिए आज ही छोड़े इनका साथ
आप चाहें पढ़ने के लिए कितना भी अच्छा टाइम-टेबल क्यों ना बना लें, लेकिन अगर आप सोशल मीडिया व मोबाईल फोन से दूरी नहीं बनाएंगे, तो यह निश्चित है कि आप अपना रोजाना का टारगेट कभी भी अचीव नहीं कर पाएंगे. आप पूरे दिन में अपना ज्यादातक समय सोशल मीडिया पर बिता कर अपनी जिंदगी के सबसे कीमती समय को बर्बाद कर देंगे.
Also Read: Mehndi Designing का है शौक, तो Diploma Courses कर सजाएं अपना करियर
रिवीजन है जरूरी
बोर्ड परीक्षा के लिए रिवीजन बहुत जरूरी माना जाता है. रिवीजन से आप पढ़ी हुई चीजों को कवर करने में कामयाब होते हैं. इससे चीजें अच्छे से समझ में आने लगती है. रिवीजन से आप हर विषयों की अच्छे से तैयारी कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










