NIFT 2024: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के लिए पंजीकरण की अंतिम डेट कल तक, ऐसे करें अप्लाई

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

NIFT 2024: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो बुधवार को बंद हो जाएगी. स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक व्यक्ति आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

NIFT 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) कल निफ्ट 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो बंद करने के लिए तैयार है. 18 निफ्ट में स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं.

Also Read: OPSC OCS 2023: 35 साल हो गई उम्र और नहीं मिली सरकारी नौकरी तो यहां कर सकते हैं अप्लाई

NIFT Registration 2024: निफ्ट में रजिस्ट्रेशन

बता दें, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले उम्मीदवारों के लिए NIFT की ओर से आयोजित परीक्षा कुल 5,215 सीटों पर दाखिले के लिए आयोजित की जाएगी. जिसमें 4,324 ऑल इंडियन सीट और 405 स्टेट डोमिसाइल सीटें शामिल हैं.

निफ्ट में बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des), बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी(BFTech), मास्टर ऑफ डिजाइन (M.Des), मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट (MFM), मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (MFTech) जैसे डिजाइन कोर्सेज में एडमिशन दिया जाएगा.

Also Read: GATE 2024 Admit Card: कल से डाउनलोड करें सकेंगे गेट का एडमिट कार्ड, यहां से देखें मॉक टेस्ट लिंक

NIFT Registration 2024: पात्रता मानदंड

जो छात्र अर्हक परीक्षा के अंतिम वर्ष में उपस्थित हुए हैं, वे भी NIFT 2024 दे सकते हैं. यदि कक्षा 12/अंतिम सेमेस्टर/अंतिम वर्ष का परिणाम NIFT प्रवेश प्रक्रिया तक संबंधित विश्वविद्यालय/बोर्ड द्वारा अघोषित है, तो ऐसे उम्मीदवार इन शर्तों के अधीन अनंतिम प्रवेश दिया जाए:

योग्यता परिणाम का अंतिम परिणाम सितंबर 2024 से पहले प्रस्तुत किया जाना चाहिए.

गैर-न्यायिक स्टांप पेपर पर 10 रुपये का शपथ पत्र (विधिवत हस्ताक्षरित).

उन छात्रों को अनंतिम प्रवेश के लिए माना जाएगा और वे कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होंगे. उसी बोर्ड के तहत परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है.

NIFT Registration 2024: कौन कर सकते हैं आवेदन

बैचलर डिग्री के 7 कोर्सेज के लिए बारहवीं कक्षा के बाद कोई भी अप्लाई कर सकता है. आवेदक की उम्र 1 अगस्त,2024 तक 24 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. मास्टर्स डिग्री के कोर्स के लिए विवि द्वारा उम्र की कोई सीमा नहीं रखी गई है.

NIFT Registration 2024: आवेदन शुल्क

निफ्ट प्रवेश परीक्षा में आवेदन करने वाले ओपन-ईडब्लूयूएस और ओबीसी(एनसीएल) के लिए आवेदन शुल्क 3000 रूपए हैं. एससी, एसटी, पीडब्लूइडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रूपए होंगे. इसके अलावा दोनो प्रोग्राम बी.डीईएस और बी.एफ.टेक में आवेदन के लिए हर कैंडिडेट को 4500 रूपए देने होंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola