ePaper

Career tips : 12वीं के बाद फैशन डिजाइनर बनने के लिए कौन सा कोर्स करना चाहिए

Updated at : 03 Aug 2024 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
Career tips : 12वीं के बाद फैशन डिजाइनर बनने के लिए कौन सा कोर्स करना चाहिए

Pic Credits- Unsplash

फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद और अनुभव प्राप्त करने के बाद खुद का कंपनी अथवा रोजगार भी शुरू कर सकते हैं.

विज्ञापन

अगर आप भी 12वीं कक्षा पास कर चुके हैं और फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि इस कोर्स को कैसे कर सकते हैं. योग्यता कितनी है.

फैशन डिजाइनिंग

अगर आप भी 12वीं पास करने के बाद अपने करियर को लेकर चिंतित हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. आज के समय में लोगों में फैशन को लेकर रुचि और सोच भी बदलती जा रही है. ऐसे में फैशन डिजाइनर की डिमांड भी खूब बढ़ रही है. अगर आप भी फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बनाना चाह रहे हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. इस क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो इससे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि आप कौन से कोर्सेज की पढ़ाई करके एक प्रोफेशनल फैशन डिजाइनर बन सकते हैं.

12वीं के बाद करें फैशन डिजाइनिंग का कोर्स

अगर आप फैशन डिजाइनर बनना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा पास करना अनिवार्य है. इसके बाद फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन कर सकते हैं, वहीं अगर आप किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके हैं तो फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन भी कर सकते हैं. साथ ही फैशन डिजाइनिंग के लिए डिप्लोमा कोर्स भी कराए जाते हैं. जिसे करने के बाद एक प्रोफेशनल फैशन डिजाइनर बन सकते हैं.

और पढ़ें : Career tips : डिजिटल मार्केटिंग कोर्स करने के बाद नौकरी के हैं ढेर सारे विकल्प

कोर्स के नाम

  • बैचलर ऑफ फैशन डिजाइनिंग
  • बैचलर ऑफ फैशन कम्युनिकेशन
  • डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग
  • एमए इन फैशन डजाइनिंग
  • मास्टर ऑफ फैशन मैनजमेंट

फैशन डिजाइनिंग कोर्स करने के बाद कहां मिल सकती है नौकरी

फैशन डिजाइनिंग कोर्स करने के बाद आपके लिए नौकरी के ढेर सारे विकल्प होते हैं जहां आपको आसानी से नौकरी मिल जाएगी. जिसमें आप अनेक पदों पर नौकरी पा सकते हैं, इसके अलावा आप किसी फैशन डिजाइनर के पर्सनल असिस्टेंट के रूप में भी अपना करियर बना सकते हैं. वहीं जैसे जैसे आपका अनुभव बढते जाता है, उस अनुसार आपको बड़ी कंपनियां में जॉब के दरवाजे खुलने लगते हैं.

  • फैशन को-ऑर्डिनेटर
  • फैशन मार्केटर
  • फैशन डिजाइनर
  • टेक्निकल डिजइनर

सैलरी

फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में जॉब मिलने के बाद आपकी शुरूआती सैलरी 18 हजार से 25 हजार तक हो सकती है. वहीं जैसे जैसे आपका अनुभव बढते जाता है आपकी सैलरी भी उतनी ही अधिक बढ़ती जाती है. साथ ही आप फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद और अनुभव प्राप्त करने के बाद खुद का कंपनी अथवा रोजगार भी शुरू कर सकते हैं.

also read- Career tips : पब्लिक रिलेशन ऑफिसर बनने की योग्यता और वेतन देखें

also read- NDA में नौकरी पाने की योग्यता और एग्जाम पैटर्न देखें

विज्ञापन
Vishnu Kumar

लेखक के बारे में

By Vishnu Kumar

Vishnu Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola