बिहार लोक सेवा आयोग के लिए मांगे गये हैं आवेदन
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Mar 2020 11:12 PM
बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता (सिविल) के 31 पदों पर नियुक्तियां करने के लिए आवेदन मांगे हैं. कुल पदों में 35 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.
बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता (सिविल) के 31 पदों पर नियुक्तियां करने के लिए आवेदन मांगे हैं. कुल पदों में 35 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. आवेदन शुल्क 31 मार्च तक चुकाना होगा. पूर्ण रूप से भरे आवेदन फॉर्म को सब्मिट करने की अंतिम तिथि नौ अप्रैल 2020 है. हर तरह के आरक्षण का लाभ केवल बिहार राज्य के मूल निवासियों को मिलेगा. अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में माने जायेंगे और इसी श्रेणी में आवेदन करने के योग्य होंगे.
श्रेणी के आधार पर रिक्तियों का वर्गीकरण
अनारक्षित, पद : 04
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पद: 03
अनुसूचित जन-जाति, पद : 01
अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पद : 03
पिछड़ा वर्ग, पद : 14
पिछड़े वर्ग की महिलाएं, पद : 06
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की हो. या
एसोसिएट मेंबरशिप ऑफ इंस्टीट्यूट इंजीनियर्स या इंजीनियरिंग सोसाइटी ऑफ इंडिया की सेक्शन ए एंड बी परीक्षा पास की हो.
सूचना : दूरस्थ शिक्षा से प्राप्त डिग्री मान्य नहीं होगी.
वेतनमान : लेवल 9 के अनुसार और साथ में ग्रेड-पे 5400 रुपये.
आयु सीमा
न्यूनतम 21 वर्ष हो. अनारक्षित श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 37 वर्ष है.
अनारक्षित श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष निर्धारित है.
पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष.
अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 42 वर्ष.
उम्र सीमा की गणना 01 अगस्त 2010 के आधार पर की जाएगी.
चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों का चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. इस परीक्षा छह प्रश्नपत्र होंगे जो बहुविकल्पीय होंगे.
इसमें प्रश्नपत्र से 100 अंक के प्रश्न होंगे और कुल अंक 600 होगा.
प्रथम प्रश्न पत्र, सामान्य अंग्रेजी, दूसरा सामान्य हिन्दी,तीसरा सामान्य अध्ययन और चौथा सामान्य अभियांत्रिकी का होगा.
पांचवा और छठा प्रश्न पत्र वैकल्पिक विषय का होगा.
सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिन्दी के प्रश्न पत्र के अंक मेधा सूची में नहीं जुड़ेंगे लेकिन इनमें पास करना अनिवार्य होगा.
आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये.
बिहार के मूल निवासी एससी,एसटी एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये.
दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये.
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.
ऐसे करें आवेदन
वेबसाइट (www.bpsc.bih.nic.in) पर लॉगइन करें. होमपेज पर आपको दिनांक 05-03-2020 के तहत इंपॉर्टेंट नोटिस, एडवर्टाइजमेंट एंड सिलेबस फार द पोस्ट ऑफ असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल)…(Advt. No. 03/2020) लिंक नजर आयेगा.
इस लिंक में एडवटाईजमेंट ऑपशन पर क्लिक करें. ऐसा करने पर पद से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा. इसे अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी पद के अनुसार अपनी योग्यता की जांच कर लें.
इसके बाद होमपेज पर बाईं तरफ मौजूद ‘अप्लाई ऑनलाइन’ टैब पर क्लिक करें. अब नया वेबपेज खुलगा. यहां दिए गए ‘बीपीएससी ऑनलाइन एप्लीकेशन’ लिंक पर क्लिक करें.
इस तरह से ऑनलाइन से संबंधित वेबपेज खुलेगा. यहां आपको ‘ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन’ और ‘लॉगइन’ टैब नजर आएंगे. सबसे पहले ‘ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन’ टैब पर क्लिक करें. अब आवेदित पद के सामने मौजूद ‘अप्लाई’ बटन पर क्लिक करें.
ऐसा करने पर रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा. यहां विज्ञापन नंबर जांच लें. फिर मांगी गई जानकारियां दर्ज कर ‘सब्मिट’ बटन पर क्लिक करें.
अब आवेदक को एक ई-मेल प्राप्त होगा. इसमें आवेदक का यूजर नेम, पासवर्ड और लॉगइन लिंक होगा. इसके बाद यूजर नेम और पासवर्ड की सहायता से ‘लॉगइन’ करें.
अब डैशबोर्ड पर नीचे बाईं ओर दिए गए ‘क्लिक फॉर डाउनलोड चालान’ बटन पर क्लिक करें. इसका प्रिंटआउट लेकर निर्धारित शुल्क का भुगतान कर दें.
इसके बाद फिर से लॉगइन करें. अब डैशबोर्ड पर नीचे की ओर मौजूद ‘अपडेट चालान डिटेल्स’ में बने विभिन्न बॉक्स में मांगी गई जानकारियां दर्ज कर ‘सब्मिट’ बटन पर क्लिक करें.
चालान की डिटेल्स सब्मिट करने के 24 घंटे बाद फिर से लॉगइन करें. अब ‘क्लिक फॉर एप्लिकेशन फॉर्म’ बटन पर क्लिक करें.
ऐसा करने पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा. अब यहां शेष जानकारियां दर्ज करें. साथ ही अपनी पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें. ये दोनों फाइल जेपीजी/ जेपीईजी फॉर्मेट में होनी चाहिए.
इसके बाद पूर्णरूप से भरे गए आवेदन को जांचने के लिए ‘प्रीव्यू’ बटन पर क्लिक करें.
अगर फॉर्म में कुछ सुधार करना है तो कर सकते हैं. सभी जानकारियां सही होने पर अंत में ‘सब्मिट’ बटन पर क्लिक करें.
इसके बाद आवेदक दोबारा लॉगइन कर यह सुनिश्चित कर लें कि डैशबोर्ड से ‘क्लिक फॉर एप्लिकेशन फॉर्म’ बटन हट गया हो.
अब यहां मौजूद ‘डाउनलोड फॉर्म’ टैब पर क्लिक करें. ऐसा करने पर आपका भरा हुआ फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा. इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
अब इसे मांगे गए प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपियों के साथ निर्धारित तिथि तक डाक के माध्यम से तय पते पर भेज दें.
खास तारीखें
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख : 25 मार्च 2020
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तारीख : 31 मार्च 2019
ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तारीख : 09 अप्रैल 2020
आवेदन का प्रिंटआउट स्वीकार होने की अंतिम तिथि : 16 अप्रैल 2020
अधिक जानकारी के लिए लॉगइन करें
वेबसाइट : www.bpsc.bih.nic.in
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










