BEML : बीईएमएल में आईटीआई ट्रेनी और ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती शुरू, जल्द करें अप्लाई

Pawan Hans recruitment 2025
भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड में 100 पदों पर भर्ती जारी किया गया है. इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिया गया है. भर्ती से संबंधित सभी जानकारी को जानने के लिए नीचे विवरण को पढ़ें.
बीईएमएल में आईटीआई ट्रेनी और असिस्टेंट की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
विस्तार में
आईटीआई कोर्स कर चुके उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर. भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) में आईटीआई और ऑफिस असिस्टेंट की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है. इस पोस्ट पर भर्ती के लिए फॉर्म अप्लाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है. योग्य उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई करने की अंतिम तिथि 04 सितंबर तक जारी रहेगा.
इस भर्ती के लिए योग्यता
BEML द्वारा जारी किए गए वैकेंसी के लिए वे उम्मीदवार ही फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं जो संबंधित ट्रेड के क्षेत्र में आईटीआई का सर्टिफिकेट कोर्स कर चुके हैं. वहीं ऑफिस असिस्टेंट के पोस्ट के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार कैंडीडेट्स के पास कॉमर्शियल प्रैक्टिस, सेक्रेटियल प्रैक्टिस का डिप्लोमा कोर्स किया होना चाहिए. साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है.
इस भर्ती के लिए आवेदक का उम्र 37 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए. आयु की गणना 04 सितंबर 2024 से किया जाएगा.
आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि अपने सभी दस्तावेजों को सावधानीपूर्वक भरें और अंतिम में आवेदन शुल्क जमा करें.
| वर्ग | शुल्क |
| जनरल | 200 रुपये |
| ओबीसी | 200 रुपये |
| ईडब्ल्यूएस | 200 रुपये |
| एससी | कोई शुल्क नहीं |
| एसटी | कोई शुल्क नहीं |
| पीडब्ल्यूडी | कोई शुल्क नहीं |
यहां से करें अप्लाई
- 1. सबसे पहले BEML के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- 2. इसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
- 3. आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को सावधानी पूर्वक भरें.
- 4. अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रासंगिक प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.
- 5. अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- 6. सफलतापूर्वक जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लें.
also read- Top Highest Paying job : फिमेल्स इन क्षेत्रों में नौकरी कर कमा सकते हैं अच्छा वेतन
also read- NLC : नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन में अप्रेंटिस और टेक्नीशियन की भर्ती के लिए आवेदन शुरू
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




