बंगाल में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के भातार थाना के एरवार ग्राम में चॉकलेट का लालच देकर 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद इलाके में बढ़े तनाव को देखते हुए पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम दुखु मांझी बताया जा रहा है.

पश्चिम बंगाल में जब नवरात्र की धूम थी. चारों तरफ मां दुर्गा की आराधना की जा रही थी, तो एक मासूम बच्ची जुल्म सहने पर विवश थी. दुष्कर्म के आरोपी दुखु मांझी एरवार गांव के सराल दिघी का निवासी है. उस पर आरोप है कि उसने पांच साल की बच्ची को चॉकलेट देने के नाम पर उसे अपने पास बुलाया और खलिहान में ले जाकर दुष्कर्म किया.
बच्ची को चिल्लाता सुनकर पड़ोसी दौड़े और दुखु मांझी को लोगों ने पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. पुलिस दुखु मांझी को गिरफ्तार कर थाने ले गयी. पांच साल की बच्ची की मां के आरोपों के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना से भातार के एरवार गांव में तनाव बढ़ गया था.
Also Read: दुर्गा पूजा में रफ्तार का कहर, दो लोगों की सड़क हादसे में मौत
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए