ePaper

West Bengal Lockdown News : 1300 लोगों की गिरफ्तारी के बाद दूसरे दिन कोलकाता की सड़कें वीरान

Updated at : 25 Mar 2020 12:05 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Lockdown News : 1300 लोगों की गिरफ्तारी के बाद दूसरे दिन कोलकाता की सड़कें वीरान

तेजी से फैलते जानलेवा कोरोना वायरस से बचाव के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा घोषित लॉकडाउन के दूसरे दिन भी महानगर कोलकाता की तस्वीर बहुत हद तक एक जैसी है. उत्तर से लेकर दक्षिण कोलकाता तक और मध्य से लेकर पूर्वी कोलकाता तक सड़कें लगभग सूनी पड़ी हैं.

विज्ञापन

कोलकाता : तेजी से फैलते जानलेवा कोरोना वायरस से बचाव के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा घोषित लॉकडाउन के दूसरे दिन भी महानगर कोलकाता की तस्वीर बहुत हद तक एक जैसी है. उत्तर से लेकर दक्षिण कोलकाता तक और मध्य से लेकर पूर्वी कोलकाता तक सड़कें लगभग सूनी पड़ी हैं.

गिनी-चुनी गाड़ियां चल रही हैं, लेकिन वह जरूरी सामानों की आपूर्ति कर रही हैं. कुछ चुनिंदा लोग बाइक, साइकिल वगैरह लेकर घरों से बाहर निकले हैं. वे बी खाने-पीने का सामान आदि खरीदने के लिए निकटवर्ती बाजारों में जा रहे हैं. कोलकाता के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है और आने-जाने वाली हर गाड़ी की चेकिंग हो रही है.

गाड़ियों के दस्तावेज देखने और आवश्यकताओं को समझने के बाद ही उन्हें छोड़ा जा रहा है. कोलकाता का धर्मतल्ला क्षेत्र सबसे अधिक भीड़भाड़ वाला इलाका है. यहां पास में ही में शहीद मीनार मैदान है. थोड़ी दूरी पर विक्टोरिया मेमोरियल का मैदान और परेड ग्राउंड भी है, जहां रोज हजारों लोग मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं. बुधवार सुबह बहुत कम लोग निकले थे. जो लोग आये थे, उन्हें पुलिस ने वापस घर भेज दिया.

मूल सड़कों के अलावा छोटे-छोटे इलाकों की गलियां भी लगभग सूनी हैं. लोग अपने-अपने घरों में सिमट गये हैं. उल्लेखनीय है कि 24 घंटे के दौरान कोलकाता पुलिस ने पूरे महानगर क्षेत्र में 1300 से अधिक लोगों को नियमों की अनदेखी के आरोप में गिरफ्तार किया था.

उनके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गयी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्देश दिया है कि कोई भी व्यक्ति अगर शटडाउन के कानूनों का उल्लंघन कर सड़कों पर घूम रहा है, तो उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए.

हम सबको खतरे में डाल देगी लॉकडाउन की अवहेलना : राज्यपाल

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने 21 दिन के लॉकडाउन को हर हाल में सफल बनाने की अपील की है. बुधवार को ट्वीट कर कहा कि भारत और भारतीयों को बचाने के लिए इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए हमें अपना योगदान देना होगा. लॉकडाउन के प्रधानमंत्री के आह्वान को सफल बनाना ही पड़ेगा. पूरी दुनिया मानवता के बचाव के लिए सबसे लंबे प्रतिबंध को देखेगी. बचाव के नियमों को मानने के लिए हमें जीरो टॉलरेंस की नीति अपनानी होगी. थोड़ी-सी भी लापरवाही हम सभी को खतरे में डालने वाली होगी.

उल्लेखनीय है कि जानलेवा नोबेल कोरोना वायरस के लगातार प्रकोप को देखते हुए इससे बचाव के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया था. इसमें आगामी 21 दिन यानी 14 अप्रैल तक के लिए पूरे देश में टोटल शटडाउन लागू करने की घोषणा की. इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी की, जिसमें कहा गया है कि हर एक व्यक्ति अपने-अपने घरों में सीमित रहें. केंद्र और राज्य की सरकारें मिलकर आवश्यक चीजों की आपूर्ति करना सुनिश्चित करेंगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola