ePaper

पश्चिम बंगाल: तृणमूल का आरोप अभिषेक बनर्जी की हत्या की रची गई थी साजिश

Updated at : 03 Dec 2022 2:47 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल: तृणमूल का आरोप अभिषेक बनर्जी की हत्या की रची गई थी साजिश

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर के कांथी में तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की सभा के पहले भूपतिनगर में बम ब्लास्ट की घटना घटी है.तृणमूल समर्थकों ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा है कि मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अभिषेक बनर्जी की हत्या की साजिश रची थी.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर के कांथी में तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की सभा के पहले भूपतिनगर में बम ब्लास्ट की घटना घटी है. इस घटना के बाद से ही राजनीतिक पार्टियों का एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी हो गया है. तृणमूल समर्थकों ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा है कि मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अभिषेक बनर्जी की हत्या की साजिश रची थी. बम ब्लास्ट की घटना ने यह साफ कर दिया है कि वह पर अभिषेक की हत्या की साजिश रची जा रही थी जो कि नाकाम रही.

Also Read: West Bengal : हाईकोर्ट ने दिया आदेश 6 जनवरी तक राज्य के बिजली कर्मियों के बकाया डीए का करें भुगतान मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने किया ट्वीट

तृणमूल नेता और मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने शनिवार को शुभेंदु अधिकारी के ट्वीट के जवाब में ट्वीट करते हुए लिखा, यह स्पष्ट रूप से एक खुली हत्या की साजिश है, जिसे भाजपा ने स्वीकार किया है. विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के कांथी में बमों के उपयोग के बारे में निश्चितता, जहां हमारे राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को रैली आयोजित करना, उनकी योजना का एक प्रमाण है.

मंत्री ब्रात्य बसु ने कहा अभिषेक पर जानलेवा हमला की तैयारी 

तृणमूल नेता व मंत्री ब्रात्य बसु ने ट्वीट किया, ” क्या जानलेवा हमला हो रहा था? विरोधी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी कैसे बमों के इस्तेमाल को लेकर इतने आश्वास्त थे. बंगाल की जनता का जीवन और हमारे राष्ट्रीय महासचिव का जीवन खतरे में?” बता दें कि आज ही कांथी में शुभेंदु अधिकारी के घर के पास अभिषेक बनर्जी की सभा है.

दिलीप घोष ने कसा तंज 

पश्चिम बंगाल में इस घटना को लेकर भाजपा नेता  दिलीप घोष ने तृणमूल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जहां देखो तृणमूल नेता के घर में विस्फोट हो रहे हैं. या ब्लास्ट की घटना में तृणमूल नेता का नाम जुड़ रहे हैं. पंचायत के मुखिया से लेकर विधायक के नाम आ रहे हैं. वे असामाजिक गितिविधियों से जुड़े है. उनसे इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं की जा सकती है.

Also Read: West Bengal Breaking News : कोलकाता नगर निगम के मेयर का निर्देश बंद होगा हुक्का बार
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola