भगदड़ मामला : शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ राज्य सरकार की याचिका सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज
Published by : Shinki Singh Updated At : 15 Dec 2022 1:04 PM
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ याचिका सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता कुणाल घोष ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेता शुभेंदु कुछ दिनों से यह दावा कर रहे थे कि 12, 14 व 21 दिसंबर को कुछ बड़ा होनेवाला है.
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़ के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इंकार कर दिया है. जिसके बाद राज्य सरकार को अपनी याचिका वापस लेनी पड़ी है. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को उचित दिशा-निर्देशों के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट जाने की छूट दी है.
Also Read: West Bengal Breaking News LIVE : शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ याचिका सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज
आसनसोल में कंबल वितरण कार्यक्रम में मची भगदड़ से तीन लोगों की मौत हो गयी. सूत्रों के अनुसार, इस कार्यक्रम में दिग्गज भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे और उनके वहां से जाने के बाद ही उक्त घटना हुई. मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता कुणाल घोष ने तंज कसते हुए कहा : भाजपा नेता शुभेंदु कुछ दिनों से यह दावा कर रहे थे कि 12, 14 व 21 दिसंबर को कुछ बड़ा होनेवाला है. कुछ घटने वाला है. ऐसे में सवाल है कि वह आसनसोल में हुई घटना की बात कर रहे थे क्या? कहीं शुभेंदु की 14 दिसंबर की डेडलाइन यही तो नहीं थी.
आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवलाल डांगाल इलाके में शिव चर्चा कार्यक्रम में कंबल वितरण के दौरान मची भगदड़ में दो महिला और एक बच्ची की मौत के मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है. पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार नीलकांतम ने कहा कि इस कार्यक्रम की अनुमति पुलिस से नहीं ली गयी थी. विपक्ष के नेता आ रहे हैं इसकी जानकारी थी. उसी हिसाब से पुलिस की तैनाती थी. शिव चर्चा की और कंबल वितरण की कोई जानकारी पुलिस के पास नहीं थी. घटना कैसे हुई? कौन जिम्मेदार है? इसकी जांच की जा रही है. पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई की जायेगी. पुलिस आयुक्त के साथ जिलाधिकारी एस. अरुण प्रसाद जिला अस्पताल में दाखिल घायलों को देखने के लिये पहुंचे.
पांच हजार लोगों की भीड़ जुटी थी, जिसे लेकर सुरक्षा का कोई खास इंतजाम नहीं था. मंच से नेताओं ने कुछ कंबल वितरण करके चले गये. बाकी बचे हजारों लोगों को कंबल देने के लिए पांच काउंटर बनाया गया था. इसके सामने सभी लाइन में लगे थे. दोपहर से ही लोग कंबल लेने के लिए यहां पहुंचे थे. शाम हो जाने पर कंबल लेकर घर लौटने के लिए लोगों में हड़बड़ी मच गयी थी. जिसके कारण भगदड़ मच गयी. हजारों की भीड़ थी, भगदड़ मचते ही लोग भागने लगे. इसी क्रम में दो महिला और एक बच्ची की मौत हो गयी और अनेकों लोग घायल हुए. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
Also Read: पार्थ व अर्पिता को जमानत नहीं, जेल में ही मनेगा नया साल, न्यायिक हिरासत की अवधि 7 जनवरी तक बढ़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










