एसटीएफ संदिग्ध अलकायदा आतंकी के सोशल मीडिया अकाउंट के बारे में फेसबुक से लेगी जानकारी

पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने हाल ही में दक्षिण 24 परगना से मनिरुद्दीन खान नामक अलकायदा आतंकी संगठन से जुड़े संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया था. मदरसा में पढ़नेवाले छात्रों का ब्रेनवॉश कर उन्हें अलकायदा से जोड़ने की कोशिश कर रहा था.
पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने हाल ही में दक्षिण 24 परगना से मनिरुद्दीन खान नामक अलकायदा आतंकी संगठन से जुड़े संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ में प्राथमिक जांच में पता चला कि वह विभिन्न इलाके के विभिन्न युवाओं और मदरसा में पढ़नेवाले छात्रों का ब्रेनवॉश कर उन्हें अलकायदा से जोड़ने की कोशिश कर रहा था.
Also Read: West Bengal : फारेंसिक टीम पहुंची एसएसकेएम अस्पताल, स्वास्थ्य सचिव ने कहा -होगी जांच
संदिग्ध आतंकी के रूप में गिरफ्तार कॉलेज छात्र ने सोशल मीडिया पर अलकायदा के लिए लगातार प्रचार-प्रसार किया था. इससे जुड़े सबूत हाथ लगने के बाद एसटीएफ की टीम अब जांच के सिलसिले में फेसबुक से कुछ जानकारी मांगी है. इसके लिए कोलकाता पुलिस के एसटीएफ ने अदालत में अपील की है.
एसटीएफ सूत्र बताते हैं कि जांच में पता चला है कि फेसबुक जैसे सोशल मीडिया के जरिए मनिरुद्दीन युवाओं से दोस्ती करता था और फिर उनके साथ चैट करता था. एसटीएफ का आरोप है कि उक्त चैट के दौरान ही वह अल कायदा के प्रति युवाओं को आकर्षित करने के लिए उनका ब्रेनवॉश करता था. मैसेंजर के जरिए विभिन्न तरह के उकसाने वाले वीडियो और मैसेज भेजे जाते थे. बाद में अधिकतर चैट और पोस्ट को उसने अपने अकाउंट से मिटा कर दिया था.
Also Read: शिक्षक भर्ती घोटाला मामले को लेकर एसआइटी के नये प्रमुख बने अश्विन सांघवी
एसटीएफ सूत्रों के अनुसार जांच के लिए मनिरुद्दीन का उक्त चैट उनके लिए जरूरी है, इसलिए अधिक तथ्य को पाने के लिए कोलकाता पुलिस के एसटीएफ ने फेसबुक से मदद मांगी है. एसटीएफ के अधिकारी जरूरत पड़ने पर अदालत से अनुमति लेकर गिरफ्तार आरोपी से जेल में पूछताछ कर सकते हैं. एसटीएफ की तरफ से लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अलकायादा से जुड़े लोगों को लेकर जांच में तेजी लाई जा रही है. जल्द ही कई खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है.
Also Read: Good News : जल्द शुरू होगी जोका-तारातला मेट्रो परिसेवा, मिली हरी झंडी
रिपोर्ट : विकाश कुमार गुप्ता
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




