ममता बनर्जी के संबोधन को ऑक्सफोर्ड यूनियन ने क्यों किया रद्द, बंगाल के गृह मंत्रालय ने Tweet करके दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
ममता बनर्जी के संबोधन को ऑक्सफोर्ड यूनियन ने क्यों किया रद्द, बंगाल के गृह मंत्रालय ने Tweet करके दी जानकारी

Mamata Banerjee, Oxford Union Debate, West Bengal News: ऑक्सफोर्ड यूनियन के संबोधन का पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कार्यक्रम रद्द हो गया है. बुधवार को दोपहर 2:30 बजे उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करना था, लेकिन कार्यक्रम शुरू होने के ठीक पहले यह रद्द हो गया. राज्य के गृह विभाग ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से इसकी जानकारी दी.

विज्ञापन

Mamata Banerjee, Oxford Union Debate, West Bengal News: कोलकाता (अमर शक्ति) : ऑक्सफोर्ड यूनियन के संबोधन का पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कार्यक्रम रद्द हो गया है. बुधवार को दोपहर 2:30 बजे उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करना था, लेकिन कार्यक्रम शुरू होने के ठीक पहले यह रद्द हो गया. राज्य के गृह विभाग ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से इसकी जानकारी दी.

बताया गया है कि आयोजक की ओर से अंतिम समय में कार्यक्रम रद्द होने की सूचना दी गयी. इसलिए यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. हालांकि, आयोजकों ने इसके कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. गृह विभाग ने ट्वीट करके बताया कि ऑक्सफोर्ड यूनियन डिबेटिंग सोसाइटी के प्रबंधन की ओर से फोन के माध्यम से यह जानकारी दी गयी है.

बताया गया है कि अप्रत्याशित कारणों की वजह से बुधवार का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. पश्चिम बंगाल के गृह मंत्रालय के ट्विटर हैंडल पर बताया गया कि आयोजकों ने अंतिम समय में अचानक इस कार्यक्रम को स्थगित करते हुए री-शिड्यूल कर दिया गया.

Also Read: बंगाल चुनाव 2021 से पहले हाइकोर्ट ने ‘अम्फान’ चक्रवात के राहत कार्य की जांच के दिये आदेश, केंद्र पर बौखलायीं ममता बनर्जी

मंत्रालय ने ट्विटर अकाउंस पर जानकारी शेयर करते हुए कहा कि आयोजकों की ओर से टेलीफोन पर आग्रह किया गया कि कुछ अप्रत्याशित कारणों से कार्यक्रम को स्थगित किया जाता है.

Also Read: 2:30 बजे ‘ऑक्सफोर्ड यूनियन डिबेट’ में क्या बोलेंगी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

Posted By : mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola