अवैध कॉल सेंटर पर छापेमारी कर पुलिस ने 15 लोगों को किया गिरफ्तार, मास्टर माइंड पर्णश्री से गिरफ्तार
Published by : Shinki Singh Updated At : 09 Dec 2022 5:25 PM
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दो ठिकानों पर चल रहे अवैध कॉल सेंटर पर छापेमारी कर पुलिस ने वहां से 15 लोगों को गिरफ्तार किया था. घर से 14 लाख नकद, तीन मोबाइल फोन व रुपये गिनने की मशीन भी जब्त किया गया है.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दो ठिकानों पर चल रहे अवैध कॉल सेंटर पर छापेमारी कर पुलिस ने वहां से 15 लोगों को गिरफ्तार किया था. इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरोह के मास्टर माइंड प्रतिकांत सिंह (29) को भी गिरफ्तार किया है. प्रतिकांत को पर्णश्री इलाके में स्थित पर्णश्री पल्ली के पाठकपाड़ा से शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब गिरफ्तार किया गया. उसके घर से 14 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और रुपये गिनने की मशीन के साथ स्टांप जब्त हुए हैं.
Also Read: टाॅलीवुड अभिनेता जीतू की पत्नी नवनीता दास को पुलिस के सामने मिली जान से मारने की धमकी, 4 गिरफ्तार
पुलिस सूत्र बताते हैं कि उन्हें खबर मिली थी कि महानगर के न्यू अलीपुर इलाके में एक ठिकाने पर अवैध कॉल सेंटर खोलकर कुछ लोग धड़ल्ले से विदेशी नागरिकों को ठग रहे हैं. गिरोह के सदस्य खुद को विदेशों में इंटरनेट उपलब्ध कराने वाली कंपनी का प्रतिनिधि बताकर खासतौर पर ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों को फोन करते थे. जल्द ऑनलाइन रुपये जमा नहीं कराने पर इंटरनेट कनेक्शन बंद होने की जानकारी देकर वे विदेशी नागरिकों को डराकर उनसे मोटी रकम ऑनलाइन अपने अकाउंट में मंगवा लेते थे. इस तरह से यह गिरोह प्रतिदिन दो से पांच लाख रुपये तक की ठगी करता था.
Also Read: West Bengal Breaking News LIVE : गोखले की गिरफ्तारी पर अभिषेक ने कहा निर्वाचन आयोग भाजपा के अधीन
न्यू अलीपुर में इस गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने पर पता चला कि उनका दूसरा गिरोह सॉल्टलेक में एक अन्य अवैध कॉल सेंटर खोलकर इसी तरह से ठगी कर रहा है. इस जानकारी के बाद सॉल्टलेक में भी पुलिस की टीम ने छापेमारी की और गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया. इनसे पूछताछ कर दोनों गिरोह के मास्टर माइंड प्रतिकांत सिंह को भी शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके साथ ही कौन-कौन इस गिरोह में शामिल हैं, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है.
रिपोर्ट : विकास कुमार गुप्ता कोलकाता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










