Live Updates

BJP Nabanna Chalo Abhiyan: कोलकाता पुलिस मुख्यालय के पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वैन को फूंका

Updated:
विज्ञापन

BJP Nabanna Chalo Abhiyan: नबान्न चलो अभियान को लेकर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक पारा बढ़ा हुआ है. पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नबान्न चलो अभियान चला रही है. हालांकि सरकार ने भाजपा को इस अभियान की अनुमति नहीं दी है. बावजूद इसके भाजपा इस यात्रा को लेकर अड़ी हुई है. राज्य के विभिन्न जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच टकराव देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

कोलकाता में पुलिसवाले ने भाजपा कार्यकर्ता को पीटा

कोलकाता में एक पुलिसवाले ने भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता को बीच सड़क पर पीट दिया. वह भाजपा के ‘नबान्न चलो’ अभियान में शामिल होने जा रहा था.

भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजुमदार गिरफ्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए नबान्न की ओर बढ़ रहे थे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी डरी हुईं हैं. लोगों की भीड़ को देखकर वह भाग गयीं हैं. यहां सिर्फ 30 फीसदी लोग हैं. बाकी लोगों को कल ही जहां-तहां रोक लिया गया.

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को पीटीएस से गिरफ्तार कर लिया गया है. वह संतरागाछी की ओर जा रहे थे, लेकिन उन्हें पीटीएस पर ही रोक दिया गया. उनके साथ सांसद लॉकेट चटर्जी और भाजपा नेता राहुल सिन्हा भी मौजूद थे. सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

https://www.youtube.com/watch?v=3TZ8CdDpzfA

Bjp Nabanna Chalo Abhiyan Live: बीजेपी का क्यों है इस यात्रा पर इतना जोर

दरअसल, पश्चिम बंगाल में अगले साल पंचायत चुनाव हैं. पंचायत चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी ताकत बढ़ाने में जुटी हैं. सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस की तरह बीजेपी भी अपनी ताकत को बढ़ाने में जुटी है. यही वजह है कि बीजेपी के कार्यकर्ता नबान्न अभियान में झंडा और डंडा साथ लेकर जाएंगे. प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष एस मजूमदार ने कहा, अधिक भुगतान नहीं करने वाले जिलाध्यक्ष का तबादला कर दिया जाता है. पार्टी के कई नेता रिश्वतखोरी के आरोप में पकड़े जा चुके हैं. इसके बाद भी पार्टी सुधरने का नाम नहीं ले रही.

Bjp Nabanna Chalo Abhiyan Live: कोलकाता में पुलिस हाई अलर्ट पर

भाजपा के नबान्न चलो अभियान को लेकर कोलकाता में सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता कर दिये गये हैं. कोलकाता के चौक-चौराहों पर जगह – जगह पुलिस बल की तैनाती की गयी है. चूंकि यात्रा की अनुमति नहीं दी गयी है इसलिए भाजपा समर्थकों को जगह-जगह पर रोकने का कार्य जारी है. वहीं आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा ने भी अपनी पूरी ताकत इस अभियान को सफल बनाने में लगा दी है.

कोलकाता पुलिस मुख्यालय के पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वैन को फूंका

कोलकाता पुलिस के मुख्यालय लाल बाजार के पास स्थित बीबी गांगुली स्ट्रीट में भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के एक पीसीआर वैन को आग के हवाले कर दिया. ईंट-पत्थर भी फेंके जाने की खबर है. बताया गया है कि शुभेंदु अधिकारी और लॉकेट चटर्जी को हिरासत में लेकर पुलिस लाल बाजार सेंट्रल लॉकअप ले आयी. इसके विरोध में भाजपा मीडिया सेल की एक टीम ने लाल बाजार तक मार्च किया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गयी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola