ePaper

कोलकाता में डेंगू के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई घायल

Updated at : 13 Nov 2019 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता में डेंगू के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई घायल

कोलकाता : कोलकाता को डेंगू मुक्त करने की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के कोलकाता कारपोरेशन अभियान के दौरान पुलिस ने जमकर लाठियां बरसायी. मोर्चा के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. इसके बाद विरोध कर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा को कार्यकर्ताओं को […]

विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता को डेंगू मुक्त करने की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के कोलकाता कारपोरेशन अभियान के दौरान पुलिस ने जमकर लाठियां बरसायी.

मोर्चा के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. इसके बाद विरोध कर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा को कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

प्रदेश भाजपा के महासचिव राजू बनर्जी का दावा है कि पुलिस ने बिना किसी उकसावे के लाठीचार्ज किया और इसमें भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गये हैं. मालूम हो भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कोलकाता को डेंगू मुक्त करने तथा कट मनी के आरोप को लेकर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की अगुवाई में कोलकाता कार्पोरेशन अभियान का आह्वान किया था.

घोष की अगुवाई में भाजपा समर्थकों को जुलूस निकाला, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने चांदनी चौक के ई-मॉल के पास ही बैरिकेड लगा कर रोक दिया. विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और बैरिकेड तोड़ दिया.

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए जमकर लाठियां चलायीं और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. इसके साथ ही कई भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान हिरासत में ली गयीं भाजपा कार्यकर्ता रिमझिम मित्रा ने कहा कि हमारे पास विरोध प्रदर्शन की अनुमति थी और हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे. तभी पुरुष पुलिसकर्मी आये और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने लगे.

भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष देवजीत सरकार ने कहा कि वे लोग शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करना चाहते थे, लेकिन वर्तमान सरकार लोकतांत्रिक आंदोलन को भी नहीं मान रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola