CAG रिपोर्ट पर दिल्ली में बवाल, आतिशी ने LG-ED और CBI को ठहराया गुनहगार
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 25 Feb 2025 4:46 PM
atishi on CAG Report
CAG Report: दिल्ली विधानसभा में बीजेपी सरकार ने CAG की रिपोर्ट पेश कर दी है. जिसके बाद भारी बवाल शुरू हो गई है. आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सीएजी रिपोर्ट पर बीजेपी पर पलटवार किया है. उन्होंने एलजी, ईडी और सीबीआई पर हमला बोला है.
CAG Report: दिल्ली की पूर्व सीएम और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा, “सीएजी रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर दिल्ली में नई आबकारी नीति सही तरीके से लागू होती तो दिल्ली की आबकारी रेवेन्यू 4108 करोड़ 8911 करोड़ तक पहुंच जाता. केवल एक साल में. एक खराब पॉलिसी को हटाकर एक अच्छी पॉलिसी लाई गई, जिसका सही तरीके से इंप्लीमेंटेशन नहीं किया गया, जिससे 8911 करोड़ का सरकार के खजाने तक नहीं पहुंच पाया. आतिशी ने पूछा, इस पॉलिसी की इंप्लीमेंटेशन को तीन लोगों ने रोकी, जो इसके गुनहगार हैं. एक तो बीजेपी के एलजी, ईडी और सीबीआई. “
AAP सरकार ने पुरानी नीति को हटाकर सही निर्णय लिया : आतिशी
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा, “आज दिल्ली विधानसभा में आबकारी ऑडिट रिपोर्ट पेश की गई. इसके सात अध्याय 2017-21 की आबकारी नीति पर हैं और एक अध्याय नई आबकारी नीति पर है. दिल्ली सरकार ने पुरानी आबकारी नीति की खामियों और भ्रष्टाचार को दिल्ली की जनता के सामने उजागर किया था. उस नीति के तहत हरियाणा और यूपी से अवैध रूप से शराब लाई जाती थी. यह रिपोर्ट उसी बात को दोहरा रही है जो हमने कहा था कि पुरानी नीति के कारण दिल्ली की जनता को नुकसान हो रहा है. इस नीति से यह स्पष्ट होता है कि AAP सरकार ने पुरानी नीति को हटाकर सही निर्णय लिया.”
CAG रिपोर्ट ने हमारी बातों को पुख्ता किया : आतिशी
CAG रिपोर्ट पर पूर्व सीएम और दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा, “इस रिपोर्ट ने हमारी बात को पुख्ता कर दिया है. शराब की कितनी बिक्री हो रही है, इसमें भ्रष्टाचार है. यह रिपोर्ट बताती है कि 28 प्रतिशत से ज्यादा भ्रष्टाचार ठेकेदार कर रहे थे और पैसा दलालों की जेब में जा रहा था। यह रिपोर्ट बताती है कि शराब की कालाबाजारी हो रही थी और सबको पता था कि शराब के ठेके किस पार्टी के लोगों के पास हैं. शराब ठेकेदारों ने लागत मूल्य की गलत गणना करके मुनाफा कमाया.”
2002 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ : प्रवेश वर्मा
दिल्ली के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा, “विपक्ष को पता था कि सीएजी रिपोर्ट आने वाली है, इसलिए उन्होंने कल से ही माहौल बनाना शुरू कर दिया. बीआर अंबेडकर की फोटो और भगत सिंह की फोटो का मुद्दा, ये सब फर्जी है. ऐसा कोई मुद्दा नहीं है. सीएजी रिपोर्ट में दिखाया गया है कि 2,002 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है, जहां तक मैंने इसे पढ़ा है. अगले दिन इस पर चर्चा होगी और सब कुछ आपके सामने होगा. चूंकि सीएजी रिपोर्ट आ गई है, इसलिए हमारे विधायक इस पर चर्चा चाहते हैं और स्पीकर ने इसके लिए अनुमति दे दी है. एलजी के भाषण पर भी चर्चा होगी.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











