ePaper

फूड डिलीवरी के साथ फ्री में मौसम का हाल भी बताएगी जोमैटो

Updated at : 09 May 2024 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
फूड डिलीवरी के साथ फ्री में मौसम का हाल भी बताएगी जोमैटो

फ्री में मौसम संबंधी जानकारी देगी जोमैटो. फोटो: सोशल मीडिया

Zomato Weather monitoring service: जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने कहा कि कंपनी ने 650 से अधिक ऑन-ग्राउंड मौसम स्टेशनों के नेटवर्क के साथ देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बुनियादी ढांचा तैयार किया है.

विज्ञापन

Zomato Weather Monitoring Service: भारतीय ग्राहकों को फ्री में फूड की डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमैटो अब लोगों को मौसम की जानकारी भी देगी. इसके लिए उसने वेदर मॉनिटरिंग सर्विस की शुरुआत की है. कंपनी ने मौसम का हाल बताने के लिए नई वेबसाइट वेदरयूनियन डॉट कॉम की शुरुआत की है. जोमैटो ने वेदरयूनियन.कॉम को विकसित करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में वायुमंडलीय विज्ञान केंद्र (सीएएस) के साथ सहयोग किया है और उम्मीद है कि यह पहल अधिक संस्थानों और कंपनियों तक इसका लाभ पहुंचाएगी.

45 शहरों के मौसम का हाल बताएगी जोमैटा

वेदर मॉनिटरिंग सर्विस की शुरुआत करते हुए जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने कहा कि कंपनी ने 650 से अधिक ऑन-ग्राउंड मौसम स्टेशनों के नेटवर्क के साथ देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बुनियादी ढांचा तैयार किया है. यह सर्विस तापमान, आर्द्रता, हवा की गति और वर्षा जैसे प्रमुख मौसम मापदंडों पर स्थानीय मौसम की जानकारी वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करेगी. यह सर्विस फिलहाल देश के 45 प्रमुख शहरों में उपलब्ध है. हालांकि, जोमैटो की योजना निकट भविष्य में इस नेटवर्क को अन्य शहरों तक विस्तार करने की है.

फ्री में मिलेगी मौसम की जानकारी

जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (एक्स) पर एक पोस्ट में कहा कि इन मौसम स्टेशनों द्वारा एकत्र किया गया डेटा उद्यमों और अनुसंधान संस्थानों के लिए मौसम संबंधी उपयोग के मामलों को खोलने में महत्वपूर्ण क्षमता रखता है. उन्होंने कहा कि जोमैटो अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए सही व्यावसायिक निर्णय लेने के लिए सटीक और वास्तविक समय की मौसम की जानकारी तक पहुंच होना हमारे लिए महत्वपूर्ण था. इसलिए, हमने इस मोर्चे पर खुद को सशक्त बनाने में सक्षम समाधान विकसित करने का बीड़ा उठाया. जोमैटो ने एक एपीआई के माध्यम से देश के सभी संस्थानों और कंपनियों के लिए इस मौसम डेटा तक पहुंच फ्री कर दी है.

अक्षय तृतीया के दिन इस शुभ मुहूर्त पर खरीदें गोल्ड, घर में बढ़ेगा धन-वैभव

अर्थव्यवस्था की प्रोडक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि यह सर्विस मौसम संबंधी डेटा अपने पास रखने या प्रकाशित करने के लिए बहुत मूल्यवान है. इसलिए जोमैटो गिवबैक के रूप में जनता की भलाई के लिए इस डेटा तक पहुंच खोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि कई कंपनियों और सार्वजनिक संस्थानों को वास्तविक समय के मौसम डेटा का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि यह भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रोडक्टिविटी को बढ़ावा दे सकता है.

जीएसटी वसूली पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को दिया कड़ा निर्देश

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola