ePaper

हर रोज 2 रुपये बचाकर कमा सकते हैं 36000 रुपये सालाना, इस सरकारी स्कीम में लगाएं पैसे

Updated at : 10 Sep 2021 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
हर रोज 2 रुपये बचाकर कमा सकते हैं 36000 रुपये सालाना, इस सरकारी स्कीम में लगाएं पैसे

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना को विशेष रूप से रेहड़ी-पटरी लगाने वालों, रिक्शा चालक, निर्माण कार्य करने वाले मजदूर और इसी प्रकार के अनेक अन्य कार्यों में लगे असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुरू किया है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कम पैसे निवेश कर ज्यादा मुनाफा कमाने की हर किसी की ख्वाहिश होती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी हाल ही में जो श्रम योगी मानधन योजना शुरू की है, इस स्कीम में हर दिन दो रुपये जमा कर दिहाड़ी मजदूर 36000 रुपये तक महीना कमा सकते हैं. यह योजना असंगठित क्षेत्र से जुड़े मजदूरों और कामगारों, श्रमिकों के लिए शुरू की गयी है.

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना को विशेष रूप से रेहड़ी-पटरी लगाने वालों, रिक्शा चालक, निर्माण कार्य करने वाले मजदूर और इसी प्रकार के अनेक अन्य कार्यों में लगे असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुरू किया है. इस योजना में निवेश कर असंगठित क्षेत्र के मजदूर अपना बुढ़ापा संवार सकते हैं. इस योजना में हर दिन 2 रुपये बचाकर यानी महीने में 55 रुपये जमाकर सालाना 36000 रुपये की पेंशन पा सकते हैं.

Also Read:
कहां करें FD ? कौन सा बैंक कितना दे रहा है ब्याज दर, पढ़ें पूरी खबर

आइए आपको इस स्कीम में बारे में जानकारी देते हैं. इस स्कीम में कोई भी 18 साल का शख्स हर महीने 55 रुपये जमा कर खाता शुरू कर सकता है. हर महीने 55 रुपये जमा करने पर 60 साल की आयु के बाद से उस शख्स को 3000 रुपये महीना यानी कि 36000 रुपये सालाना पेंशन मिलनी शुरू हो जायेगी. 18 साल से 40 साल का कोई भी असंगठित क्षेत्र का मजदूर इस योजना का लाभ ले सकता है.

परंतु ज्यादा उम्र वाले लोगों को मासिक भुगतान भी ज्यादा करना होगा. कोई 40 साल का शख्स अगर इस योजना में निवेश करना चाहता है तो उसे हर महीने 200 रुपये जमा करने होंगे. 60 की उम्र के बाद से उसे भी हर महीने 3000 रुपये पेंशन मिलनी शुरू हो जायेगी. इसी प्रकार हर उम्र के लिए मासिक जमा की राशि अलग-अलग होती है. कम उम्र के लोगों को कम पैसे का भुगतान करना होता है.

Also Read: होम लोन हो गया सस्ता, बैंक ने ब्याज दर में की कटौती

असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को इस स्कीम में निवेश के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए एक वेबसाइट भी बना रखी है. सीएससी सेंटर के माध्यम से मजदूर का इस पोर्टल पर ही रजिस्ट्रेशन किया जाता है. आवेदन करने वाले शख्स की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए.

कितनी आय वाले को मिलता है लाभ

असंगठित क्षेत्र के वैसे मजदूर जिनकी आयु 18 साल से कम और 40 साल से ज्यादा नहीं है वे इस योजना का लाभ ले सकते हैं. इस योजना में वैसे लोग ही निवेश कर सकते हैं, जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये से कम हो. रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर, बचत खाता का विवरण और मोबाइल नंबर देना आवश्यक है. बैंक खाते से स्वत: ही मासिक किश्त की राशि कट जायेगी.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola