Yes Bnak Share Price: Yes Bank के शेयरों में जबरदस्त उछाल, SBI की हिस्सेदारी खरीदने जापानी दिग्गज SMBC की दिलचस्पी

Updated:
विज्ञापन
Yes Bank Share Price

Yes Bank Share Price

Yes Bnak Share Price: इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, SMBC और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के वरिष्ठ अधिकारी हाल ही में मुंबई में मिले थे. बैठक का मकसद SBI की हिस्सेदारी को SMBC को बेचने के संभावित सौदे की शर्तों को अंतिम रूप देना था. SBI फिलहाल Yes Bank में 24% हिस्सेदारी का मालिक है.

विज्ञापन

Yes Bnak Share Price: मंगलवार को निजी क्षेत्र के प्रमुख ऋणदाता Yes Bank के शेयरों में तेज़ी देख��े को मिली. सुबह के सत्र में बैंक का शेयर 8.5% तक उछल कर ₹19.24 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया. यह उछाल उस रिपोर्ट के बाद देखने को मिला, जिसमें दावा किया गया कि जापान की बड़ी वित्तीय संस्था सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC), Yes Bank में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है.

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, SMBC और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के वरिष्ठ अधिकारी हाल ही में मुंबई में मिले थे. बैठक का मकसद SBI की हिस्सेदारी को SMBC को बेचने के संभावित सौदे की शर्तों को अंतिम रूप देना था. SBI फिलहाल Yes Bank में 24% हिस्सेदारी का मालिक है, जो उसने 2020 में Yes Bank संकट के दौरान बचाव योजना के तहत ली थी.

सूत्रों के मुताबिक, SMBC की दिलचस्पी रणनीतिक हिस्सेदारी खरीदने में है और वह Yes Bank में लंबी अवधि के निवेशक के रूप में देखी जा रही है. यह कदम न सिर्फ Yes Bank के लिए फायदेमंद हो सकता है, बल्कि भारत में SMBC की मौजूदगी को भी मजबूत कर सकता है.

SBI बेच सकता है आंशिक हिस्सेदारी

SBI पहले ही संकेत दे चुका है कि वह समय आने पर Yes Bank से धीरे-धीरे बाहर निकलने की योजना बना रहा है. बैंक के चेयरमैन दिनेश खारा ने पहले कहा था कि SBI, नियामकीय प्रतिबद्धताओं के अनुसार, समय के साथ अपनी हिस्सेदारी कम करेगा. SMBC से डील इस दिशा में पहला बड़ा कदम हो सकता है.

निवेशकों में बढ़ा भरोसा

SMBC जैसे वैश्विक खिलाड़ी की दिलचस्पी के चलते निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह सौदा तय होता है, तो इससे Yes Bank की वित्तीय स्थिति और ब्रांड छवि दोनों को मजबूती मिलेगी. साथ ही, बैंक को नए तकनीकी और प्रबंधन दृष्टिकोण भी मिल सकते हैं. फिलहाल, सौदे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन बाजार में हलचल और बढ़ते शेयर भाव इस बात का संकेत हैं कि निवेशक संभावित डील को लेकर उत्साहित हैं.

Also Read : सेन्सेक्स-निफ्टी में हल्की तेजी, कंपनियों के तिमाही नतीजों पर भी नजरें

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola