Shree Anna Yojana: श्री अन्न की खेती पर सरकार दे रही लाखों के फायदे, जानें किसान कैसे उठा सकते हैं लाभ

केंद्र सरकार ने श्री अन्न योजना की शुरुआत देश में मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से किया. इस योजना के तहत सरकार किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए आर्थिक और कृषि संबंधित मदद देगी.
मोदी अनाज को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने श्री अन्न योजना की शुरुआत की है. पीएम मोदी की पहल के चलते पूरी दुनिया में साल 2023 को मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया था. योजना की शुरुआत करने के साथ सरकार ने मोटे अनाज की खेती करने वाले किसानों को सब्सिडी देने का ऐलान किया है.
क्या है श्री अन्न
मोटे अनाज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री अन्न का दर्जा दिया था. श्री अन्न के अंतर्गत ज्वार, बाजरा, रागी (मडुआ), कंगनी, कुटकी, कोदो, सांवा और जौ जैसे अनाज आते हैं.
श्री अन्न योजना से किसानों को क्या होगा फायदा
केंद्र सरकार ने श्री अन्न योजना की शुरुआत देश में मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से किया था. इस योजना के तहत सरकार किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए आर्थिक और कृषि संबंधित मदद देगी.
हिमाचल प्रदेश सरकार मोटे अनाज की खेती पर दे रही सब्सिडी
मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिहाज से हिमाचल प्रदेश सरकार ने किसानों को कई आकर्षक सब्सिडी दे रही है. कृषि विभाग मोटे अनाज के बीज पर किसानों को 30 रुपसे प्रति किलो सब्सिडी देने की घोषणा की है.
मध्य प्रदेश सरकार ने मोटे अनाज के पर दे रही 80 प्रतिशत सब्सिडी
मध्य प्रदेश सरकार ने मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को बीज खरीदने पर 80 सब्सिडी देने का ऐलान किया है. किसान मोटे अनाज के बीच सरकारी संस्थाओं से खरीद सकते हैं. मध्य प्रदेश के नये मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए श्री अन्न प्रोत्साहन योजना लागू करने की घोषणा की है. जिसके तहत मोटे अनाज की खेती पर किसानों को प्रति किलो 10 रुपये दिए जाएंगे. जो सीधे उनके बैंक अकाउंट पर ट्रांसफर किए जाएंगे.
किसान कहां कर सकते हैं श्री अन्न का लाभ लेने के लिए आवेदन
किसान भाई श्री अन्न योजना का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग में आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए किसानों को कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी. आधार कार्ड अगर आपके पास है, तो इससे आपको कोई भी योजना का लाभ लेने में मदद मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










