ePaper

बकाया चुकाने के लिए नोकिया और एरिक्सन को शेयर देगी वोडाफोन

Updated at : 14 Jun 2024 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
बकाया चुकाने के लिए नोकिया और एरिक्सन को शेयर देगी वोडाफोन

Vodafone Idea

Vodafone Debt: नोकिया और एरिक्सन 1,520 करोड़ रुपये और 938 करोड़ रुपये तक की भागीदारी हासिल करेंगी. हालांकि, इसके लिए 10 जुलाई को होने वाली आम बैठक में वीआईएल शेयरधारकों की मंजूरी मिलना जरूरी है.

विज्ञापन

Vodafone Debt: कर्ज में डूबी टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी वोडाफोन आइडिया हैंडसेट उत्पादन करने वाली कंपनी नोकिया इंडिया और एरिक्सन इंडिया को थोड़े से बकाया चुकाने के लिए 2,458 करोड़ रुपये के शेयर देगी. शेयर बाजार को दी गई जानकारी में वोडाफोन आइडिया ने कहा है कि उसके निदेशक मंडल ने कंपनी के अनुवर्ती निर्गम मूल्य की तुलना में करीब 35 फीसदी अधिक कीमत पर तरजीही शेयर आवंटन को मंजूरी दे दी है. यह छह महीने की लॉक-इन पीरियड के साथ आता है.

वोडाफोन बोर्ड ने दी मंजूरी

वोडाफोन आइडिया की ओर से शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 13 जून 2024 को अपने दो प्रमुख विक्रेताओं नोकिया सॉल्यूशंस एंड नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और एरिक्सन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 2,458 करोड़ रुपये तक के शेयर देने के फैसले पर मुहर लगाई है. कंपनी 2,458 करोड़ रुपये कुल प्रतिफल के लिए 14.80 रुपये प्रति शेयर के निर्गम मूल्य पर 10 रुपये प्रत्येक अंकित मूल्य के करीब 166 करोड़ शेयरों के तरजीही आवंटन को मंजूरी दे दी.

शेयरधारकों की मंजूरी लेना अभी बाकी

टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी के अनुसार, नोकिया और एरिक्सन 1,520 करोड़ रुपये और 938 करोड़ रुपये तक की भागीदारी हासिल करेंगी. हालांकि, इसके लिए 10 जुलाई को होने वाली आम बैठक में वीआईएल शेयरधारकों की मंजूरी मिलना जरूरी है. जानकारी के अनुसार, नोकिया और एरिक्सन दोनों की वोडाफोन आइडिया के साथ दीर्घकालिक साझेदार हैं, क्योंकि वे नेटवर्क उपकरणों के प्रमुख आपूर्तिकर्ता हैं. इस तरजीही आवंटन से वीआईएल को अपने बकाया का कुछ हिस्सा चुकाने में मदद मिलेगी.

और पढ़ें: छठा पूर्ण बजट पेश कर रिकॉर्ड बनाएंगी निर्मला सीतारमण, नागरिकों का जीवन बनेगा सुगम

हितधारकों का समर्थन लेना जरूरी

वोडाफोन आइडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अक्षय मूंदड़ा ने कहा कि वीआईएल अपने विकास की यात्रा पर आगे बढ़ रही है. ऐसे में प्रमुख हितधारकों का समर्थन महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि नोकिया और एरिक्सन के साथ समझौता इन विक्रेताओं की कंपनी के साथ दीर्घकालिक साझेदारी की पुष्टि करता है और हमारी वृद्धि के अगले चरण के लिए मंच तैयार करता है.

और पढ़ें: Property Market: महंगे घरों के मामले में मुंबई टॉप थ्री, 5वें पायदान पर दिल्ली

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola