ePaper

VIP रजिस्ट्रेशन नंबर 0007 और 0009 की दीवानगी, अहमदाबाद के व्यवसायी ने 44 लाख रुपये का भुगतान किया

Updated at : 28 Jun 2023 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
VIP रजिस्ट्रेशन नंबर 0007 और 0009 की दीवानगी, अहमदाबाद के व्यवसायी ने 44 लाख रुपये का भुगतान किया

अहमदाबाद के एक व्यवसायी ने अपनी ऑडी क्यू5 और फॉर्च्यूनर सिग्मा 4 के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर- 0007 एवं 0009 हासिल करने को लेकर लगभग 44 लाख रुपये का भुगतान किया.

विज्ञापन

VIP Registration Numbers: अहमदाबाद के व्यवसायी मिहिर देसाई ने अपनी ऑडी क्यू5 और फॉर्च्यूनर सिग्मा 4 वाहन के लिए फैंसी रजिस्ट्रेशन नंबर- 0007 और 0009 हासिल किया. इसके लिए उन्होंने 21.82 लाख रुपये और 22.08 लाख रुपये का भुगतान किया.

फैंसी नंबर के लिए किया लगभग 44 लाख रुपये का भुगतान

बताते चलें कि रजिस्ट्रेशन नंबर 007 और 009 का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. ऑडी क्यू5 और फॉर्च्यूनर सिग्मा 4 के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये खर्च करने वाले मिहिर देसाई ने भी अपनी पसंद के नंबर को पाने के लिए लगभग 44 लाख रुपये का भुगतान किया. GJ-01-WM श्रृंखला की नीलामी के दौरान कई दावेदार इसे पाने के उत्सुक थे. मिहिर देसाई ने कहा, जब मैंने पहली बार अपनी कारें खरीदीं तो मुझे 0007 और 0009 नंबर मिले. जल्द ही, ये नंबर मेरी पहचान का पर्याय बन गए. जो लोग मुझे जानते हैं वे इन विशिष्ट अंकों के कारण मेरे वाहनों को तुरंत पहचान लेते हैं. इसलिए, जब मुझे नए वाहनों की आवश्यकता हुई, तो मैंने इन्हीं नंबरों को एक बार फिर से लेने का निर्णय लिया. देसाई ने कहा, मैंने शोरूम के कर्मचारियों को अपनी प्राथमिकता बता दी थी, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मुझे ये नंबर मिलेंगे.

देसाई ने किया ये खुलासा

मिहिर देसाई ने खुलासा करते हुए कहा, राजकोट के रहने वाले दूसरे बोलीदाता ने अपने वाहन के लिए 0009 नंबर सुरक्षित करने के लिए काफी मेहनत की और इसे राज्य के विभिन्न हिस्सों में पंजीकृत कराया, जहां भी नीलामी आयोजित हो रही थी. दिलचस्प बात यह है कि 2020 में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय चलाने वाले एक कारोबारी ने GJ01-WA-0007 के लिए 34 लाख रुपये की बोली लगाई थी. हालांकि, आरटीओ अधिकारियों ने कहा कि वह व्यक्ति समय पर पूरा भुगतान करने में विफल रहा, जिसके कारण बोली वापस ले ली गई. अहमदाबाद के सड़क परिवहन अधिकारी रुतुराज देसाई ने बोलियों की पुष्टि करते हुए कहा, हमें मिहिर देसाई से 21.80 लाख रुपये और 22.08 लाख रुपये की दो बोलियां मिलीं है.

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola