ePaper

दिग्गज इन्वेस्टर वॉरेन बफे ने भारत में दिखाया इंट्रेस्ट, बोले- बाजार में अनखोजे अवसर

Updated at : 06 May 2024 11:04 AM (IST)
विज्ञापन
दिग्गज इन्वेस्टर वॉरेन बफे ने भारत में दिखाया इंट्रेस्ट, बोले- बाजार में अनखोजे अवसर

दुनिया के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे. फोटो: सोशल मीडिया

Warren Buffet: भारत में निवेश करने को लेकर बर्कशायर हैथवे के 93 वर्षीय सीईओ ने संकेत देते हुए कहा कि बर्कशायर में अधिक ऊर्जावान प्रबंधन इसे आगे बढ़ा सकता है. उन्होंने कहा कि जापान में उनका अनुभव काफी दिलचस्प रहा है.

विज्ञापन

Warren Buffet: दुनिया के दिग्गज और अरबपति निवेशक वॉरेन बफे ने भारत में अपनी दिलचस्पी दिखाई है. उन्होंने अपने एक बयान में कहा है कि भारतीय बाजार में अनखोजे मौके हैं, जिन्हें उनके ग्रुप की होल्डिंग कंपनी बर्कशायर हैथवे भविष्य में तलाशना चाहेगी. उन्होंने पिछले शुक्रवार को हैथवे बर्कशायर की सालाना आम बैठक में यह बयान दिया है.

भारत में बहुत सारे अवसर

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय शेयरों में निवेश करने वाले अमेरिका स्थित हेज फंड दूरदर्शी एडवाइजर्स के राजीव अग्रवाल ने उनसे दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत में बर्कशायर की संभावनाओं के बारे में पूछा था. उन्होंने दुनिया के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे से कहा कि यह एक बहुत अच्छा सवाल है. मुझे यकीन है कि भारत जैसे देशों में बहुत सारे अवसर हैं. बर्कशायर हैथवे के बर्कशायर हैथवे के सह-संस्थापक, अध्यक्ष और सीईओ ने कहा कि हालांकि, सवाल यह है कि क्या हमारे पास भारत में उन व्यवसायों के बारे में कोई बढ़त या अंतर्दृष्टि है या कोई संपर्क है, जो बर्कशायर की भागीदारी के जरिए लेनदेन को संभव बना सके.

भारत में निवेश को लेकर दिए संकेत

भारत में निवेश करने को लेकर बर्कशायर हैथवे के 93 वर्षीय सीईओ ने संकेत देते हुए कहा कि बर्कशायर में अधिक ऊर्जावान प्रबंधन इसे आगे बढ़ा सकता है. उन्होंने कहा कि बर्कशायर की दुनिया भर में बहुत अधिक प्रतिष्ठा है. उन्होंने कहा कि जापान में उनका अनुभव काफी दिलचस्प रहा है. भारत के बारे में उन्होंने कहा कि हो सकता है कि कोई ऐसा अवसर हो, जिसकी खोज न की गई हो या जिस पर ध्यान न दिया गया हो. लेकिन, ऐसा भविष्य में हो सकता है.

Stock Market: बाजार खुलते ही 218 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 22,500 के पार

एप्पल बनी रहेगी बड़ी होल्डिंग्स

वॉरेन बफे ने हाल ही में बर्कशायर हैथवे की ओर से लिये गए कुछ प्रमुख निवेश निर्णयों से संबंधित कई सवालों के जवाब दिए. एप्पल में हिस्सेदारी कम करने से जुड़ा एक सवाल भी था. उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका शेयर के दीर्घकालिक नजरिए से कोई संबंध नहीं है और हाल ही में मंदी के बावजूद संभव है कि एप्पल उनकी सबसे बड़ी होल्डिंग्स में से एक रहेगा.
उन्होंने शेयरधारकों को यह भी बताया कि वाइस चेयरमैन ग्रेग एबेल और अजीत जैन ने उनके जाने के बाद बर्कशायर का नेतृत्व करने के लिए खुद को साबित किया है.

रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा सोना, 15,000 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया दाम

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola