Venkata Datta Sai Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं? बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु के पति वेंकट दत्ता साई

पीवी सिंधु (बाएं) और उनके पति वेंकट दत्ता साई(दाएं)
Venkata Datta Sai Net Worth: ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने वेंकट दत्ता साई से शादी की है. जानिए आईटी प्रोफेशनल वेंकट दत्ता साई की संपत्ति और करियर से जुड़ी खास बातें.
Venkata Datta Sai Net Worth: भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने हाल ही में अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू किया है. उन्होंने वेंकट दत्ता साई के साथ विवाह किया, जो एक जाने-माने आईटी प्रोफेशनल और पोसिडेक्स टेक्नोलॉजीज के कार्यकारी निदेशक हैं.क्या आप जानना चाहते हैं कि वेंकट दत्ता साई की कुल संपत्ति कितनी है? आइए उनकी संपत्ति और उपलब्धियों के बारे में जानते हैं.
Venkata Datta Sai की संपत्ति कितनी है ?
पीवी सिंधु के पति वेंकट दत्ता साई आईटी क्षेत्र में एक सफल और सम्मानित नाम हैं. उन्होंने अपने करियर में कई अहम उपलब्धियां हासिल की हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वेंकट दत्ता साई की कुल संपत्ति लगभग 150 करोड़ रुपये आंकी गई है. उनके इस नेट वर्थ का श्रेय उनकी विभिन्न भूमिकाओं और तकनीकी विशेषज्ञता को दिया जा सकता है.
आईपीएल और खेलों में Venkata Datta Sai की भूमिका
वेंकट सिर्फ आईटी इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि खेल जगत में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं. उन्होंने JSW कंपनी के साथ काम करते हुए आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के ऑपरेशंस की जिम्मेदारी संभाली थी. वेंकट ने खुद इस अनुभव को बेहद खास बताया है. उनका मानना है कि उनकी फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में BBA की पढ़ाई ने उन्हें यह भूमिका निभाने में मदद की. खेल और तकनीक के प्रति उनका गहरा लगाव उनके व्यक्तित्व को और खास बनाता है.
वेंकट दत्ता साई का पेशेवर करियर
वेंकट एक आईटी विशेषज्ञ हैं, जो वित्तीय क्षेत्र से जुड़े सॉल्यूशंस बनाने में माहिर हैं. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने भारत के प्रमुख बैंकों जैसे HDFC और ICICI के लिए महत्वपूर्ण तकनीकी समाधान तैयार किए हैं. उनका मुख्य कार्य वित्तीय प्रक्रियाओं को बेहतर बनाना और जटिल समस्याओं के लिए सरल व कुशल समाधान प्रदान करना है.
वेंकट दत्ता साई का शिक्षा और दीक्षा
वेंकट ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च अध्ययन तक कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं
- फ्लेम यूनिवर्सिटी, पुणे से 2018 में अकाउंटिंग और फाइनेंस में BBA किया.
- इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बेंगलुरु से डेटा साइंस और मशीन लर्निंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की.
- इसके अलावाउन्होंने लिबरल आर्ट्स और साइंसेज में डिप्लोमा भी हासिल किया.
Also Read: पीवी सिंधु और वेंकट साईं की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, फैंस बोले- बैडमिंटन और बिजनेसमैन…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










