Vedanta के शेयरों में भारी गिरावट, अनिल अग्रवाल की कंपनी ने निवेशकों को डाला चिंता में

Vedanta Share Price
Vedanta Share Price: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड के शेयरों में अचानक से भारी गिरावट आ गई है. इस आर्टिकल में जानिए इसका क्या कारण है क्यों हो रहा है ऐसा.
Vedanta Share Price: अनिल अग्रवाल की खनन कंपनी वेदांता लिमिटेड के शेयरों में आज भारी गिरावट देखी गई. कारोबार के दौरान शेयर करीब 8% गिरकर 420.65 रुपये तक आ गया, जो हाल ही में बना 461.50 रुपये के स्तर से काफी नीचे है. हालांकि बाद में थोड़ी रिकवरी हुई. कंपनी का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 526.95 रुपये और न्यूनतम स्तर 363 रुपये है. इस गिरावट का असर वेदांता की सहयोगी कंपनी हिंदुस्तान ज़िंक पर भी पड़ा, जिसके शेयर लगभग 5% गिरे.
क्या है कारण
यह गिरावट वायसराय रिसर्च नाम की एक विदेशी रिसर्च फर्म की रिपोर्ट के बाद आई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि वेदांता की मूल कंपनी वेदांता रिसोर्सेज खुद को बचाए रखने के लिए वेदांता से ही पैसे निकाल रही है और उसकी पूरी रणनीति एक “पोंजी स्कीम” जैसी दिखती है. रिपोर्टस के मुताबिक वेदांता रिसोर्सेज का खुद का कोई मजबूत कारोबार नहीं है और वह केवल अपनी भारतीय कंपनी से पैसे लेकर अपने खर्च चला रही है.
capital expenditure दिखाकर मुनाफा
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वेदांता की कुछ सहयोगी कंपनियां अपने खर्चों को पूंजीगत खर्च (capital expenditure) दिखाकर मुनाफा ज्यादा दिखाती हैं. साथ ही, वेदांता रिसोर्सेज पर भारी कर्ज भी है और वह बिना वेदांता से पैसे लिए ज़िंदा नहीं रह सकती.
निवेशकों में चिंता बढ़ी
एक और वजह है वेदांता का restructure योजना, जिसके तहत कंपनी को 5 अलग-अलग हिस्सों में बांटा जाना है. इस पर NSE से तो मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अभी एनसीएलटी (NCLT) से अंतिम अनुमति मिलनी बाकी है. हाल ही में हुई सुनवाई में पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस योजना की समीक्षा के लिए और समय मांगा है, जिससे निवेशकों में और चिंता बढ़ी है.
Also Read: Rahul Gandhi: कितना कमाते है राहुल गांधी? कौन- कौन से शेयर, म्यूचुअल फंड्स में लगाते है पैसा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shailly Arya
मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




