केवल 6 घंटे में वाराणसी से हावड़ा, जानें कब से चलेगी बंगाल और यूपी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस

Updated:
विज्ञापन

Vande Bharat Express Trains for howrah to varanasi : बंगाल के हावड़ा से यूपी के वाराणसी लिए एक वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी, जिसकी शुरुआत जल्द हो जायेगी. जानें इस ट्रेन से जुड़ी खास बातें

विज्ञापन

Vande Bharat Express Trains for howrah to varanasi : यदि आप वाराणसी से हावड़ा जाना चाहते हैं और वो भी वंदे भारत ट्रेन से तो अपका इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. जी हां…पश्चिम बंगाल को वंदे भारत की सौगात पहले ही मिल चुकी है जिसके तहत हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर बंगाल की पहली बंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की गयी. अब दूसरे चरण की वंदे भारत बंगाल को जल्द मिलने की खबर मीडिया में चल रही है. खबरों की मानें तो हावड़ा-वाराणसी रूट पर वंदे भारत ट्रेन कुछ महीनों में दौड़ती नजर आने वाली है.

रेल मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से मीडिया में जो खबरें चल रहीं हैं, उसके अनुसार पर्यटन के अलावा व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करने के लिए भी वंदे भारत ट्रेन शुरू की जा सकती है. रेलवे का दावा है कि ट्रेन शुरू होने के बाद हावड़ा और वाराणसी के बीच करीब 750 किमी की दूरी तय करने में यात्रियों को मात्र छह घंटे का वक्त लगेगा. इस ट्रेन के शुरू हो जाने से लोगों का काफी वक्त बचेगा.

कितनी स्पीड से पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन

हावड़ा-नई दिल्ली मार्ग पर ट्रेन की गति की बात करें तो इसे बढ़ाकर 160 किमी प्रति घंटा करने के लिए बुनियादी ढांचा विकास का काम जारी है. ये काम कई वर्षों से चल रहा है. हादसों को रोकने पर भी रेलवे मंत्रालय का ध्यान है. यही वजह है कि इस रूट पर बेहतर तकनीक से उन्नत करने का काम भी चल रहा है. रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यदि काम कुछ महीनों के भीतर पूरा कर लिया जाता है, तो वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी और हावड़ा के बीच अधिकतम 150 किमी प्रति घंटे या उससे अधिक की गति से पटरी पर दौड़ती नजर आएगी. यह रूट वाराणसी से मुगलसराय, धनबाद से हावड़ा तक विस्तारित किया जाएगा.

Also Read: केवल 4 घंटे में रांची से पटना, जानें कब से चलेगी झारखंड और बिहार के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस
बंगाल को मिलेगी और वंदे भारत ट्रेन ?

बंगाल को और वंदे भारत ट्रेन मिलेगी ? यह सवाल सबके मन में आ रहा है. पश्चिम बंगाल में हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे के तहत हावड़ा-पुरी और हावड़ा-रांची रूट पर ट्रेन चलाने की तैयारी है. हालांकि ये ट्रेन कब शुरू होगी, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola