Vande Bharat Train: इस रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए टाइम टेबल और किराया
Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Apr 2023 7:42 AM
Vande Bharat Train: आज यानी 25 अप्रैल को पीएम मोदी अपने केरल दौरे में लोगों को वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे. इसके अलावा पीएम मोदी लोगों को देश के पहले वाटर मेट्रो की भी सौगात देंगे. बता दें, केरल के लिए वंदे भारत ट्रेन पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन होगी.
Vande Bharat Express Train: देश को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) की सौगात मिल रही है. पीएम मोदी खुद नये ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. आज यानी 25 अप्रैल को पीएम मोदी अपने केरल दौरे में लोगों को वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे. इसके अलावा पीएम मोदी लोगों को देश के पहले वाटर मेट्रो की भी सौगात देंगे. बता दें, केरल के लिए यह पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन होगी.
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस कासरगोड से होकर भी गुजरेगी. उन्होंने कहा कि यह फैसला केंद्रीय राज्य मंत्री वी मुरलीधरन के अनुरोध पर लिया गया है. शुरुआत में ट्रेन को तिरुवनंतपुरम और कन्नूर के बीच चलाने की योजना थी. वंदे भारत ट्रेन कासरगोड और तिरुवनंतपुरम के बीच रेगुलर पटरी पर दौड़ेगी.
वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम और रूट: कासरगोड-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल 26 अप्रैल को दोपहर ढाई बजे कासरगोड से छूटेगी जबकि ये तिरुवनंतपुरम सेंट्रल सेम डे रात के 10 बजकर 35 मिनट पर पहुंचेगी. वहीं इस ट्रेन की वापसी को लेकर जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-कासरगोड वंदे भारत 28 अप्रैल को तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से शाम को 5 बजकर 20 मिनट पर छूटेगी और ये रात के 1 बजकर 25 मिनट पर कासरगोड पहुंच जाएगी.
केरल में शुरू हो रही वंदे भारत एक्सप्रेस कुल 4 मेन स्टेशनों पर रुकेगी. यह ट्रेन
कोल्लम
कोट्टायम
एर्नाकुलम टाउन
त्रिशूर
Also Read: Water Metro: देश के पहले वाटर मेट्रों की क्या है खासियत, जानें रूट और कितना होगा किराया
कितना होगा किराया: केरल में वंदे भारत ट्रेन 586 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. बात करें इसके किराये की तो तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से कासरगोड का टिकट बुक करने पर चेयर कार के लिए 1590 रुपये देने होंगे. वहीं, एक्सक्यूटिव चेयर कार के लिए 2880 रुपये का टिकट खरीदना पड़ेगा. तिरुवनंतपुरम से कोल्लम के लिए इस ट्रेन में बतौर किराया 435 और 820 रुपये देने होंगे. इसी तरह कासरगोड से तिरुवनंतपुरम के लिए चेयर कार के लिए 1520 रुपये चुकाने होंगे. जबकि एक्सक्यूटिव चेयर कार के लिए 2815 रुपये का टिकट लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










