ePaper

Vande Bharat Express: पटना और रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को लेकर आया ये ताजा अपडेट

Updated at : 24 Apr 2023 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
Vande Bharat Express: पटना और रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को लेकर आया ये ताजा अपडेट

Vande Bharat Express: खबरों की मानें तो बिहार की राजधानी पटना से झारखंड की राजधानी रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन नये रूट से किया जाएगा. जानें क्या है ट्रेन को लेकर ताजा अपडेट

विज्ञापन

Vande Bharat Express for Bihar and Jharkhand : यदि आप बिहार में रहते हैं या फिर झारखंड में और वंदे भारत ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. जी हां..बिहार की राजधानी पटना से रांची (Patna to Ranchi) वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat) के परिचालन को लेकर पूर्वमध्य रेलवे ने दो अलग-अलग समय सारिणी का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजने का काम किया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहली समय सारिणी में पटना से ट्रेन सुबह 6:35 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:20 बजे हटिया पहुंच जाएगी. वहीं, हटिया से ट्रेन दोपहर 2:00 बजे खुलेगी और रात 8:25 बजे बिहार की राजधानी पटना पहुंचेगी. वहीं, दूसरी समय सारिणी पर नजर डालें तो हटिया से यह ट्रेन सुबह 7:55 बजे रवाना होगी और 2:20 बजे पटना पहुंचेगी. वहीं, पटना से ट्रेन दोपहर 3:25 रवाना होगी और 9:50 बजे हटिया पहुंच जाएगी.

प्रस्ताव में कहा गया कि पटना-गया रेल खंड पर वंदे भारत ट्रेन का परिचालन 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हो सकता है. हालांकि, इसके परिचालन तिथि को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है.

इस रूट पर चलेगी ट्रेन

खबरों की मानें तो बिहार की राजधानी पटना से झारखंड की राजधानी रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन नये रूट से किया जाएगा. वर्तमान में चल रही जनशताब्दी गया से हजारीबाग रोड से होते हुए बोकारो मूरी के रास्ते रांची पहुंचती है. लेकिन नये रूट में यात्रियों का काफी समय बचेगा. बताया जा रहा है कि ट्रेन जहानाबाद, गया, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बड़काकाना, टाटीसिल्वे और रांची होते हुए रांची रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. इससे यात्रा के समय में करीब दो घंटे की कटौती होगी. यानि, यात्रि अब केवल छह घंटे में पटना से रांची पहुंच जाएंगे.

Also Read: Vande Bharat Express: इस राज्य को 25 अप्रैल को मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें रूट और टाइम टेबल
पीएम मोदी दिखा सकते हैं ट्रेन को हरी झंडी

भारतीय रेलवे के सूत्रों के हवाले से मीडिया में जो खबरें चल रहीं हैं, उसके अनुसार पटना से रांची चलने वाले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाते नजर आ सकते हैं. वर्तमान में इस ट्रेन के रख-रखाव का प्रस्ताव पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर है. जबकि, ट्रेन की प्राइमरी मेंटेनेंस रांची के हटिया में किया जाएगा. यहां चर्चा कर दें कि रेलवे ने दक्षिण मध्य रेल के अधिकारियों को वंदे भारत ट्रेन के परिचालन के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है. इसे देखते हुए इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन को चलाने के लिए लोको पायलट और क्रू मेंबर का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola