PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना में आया बड़ा अपडेट, 15वीं किस्त लेना है तो जल्दी करा लें यह काम
Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Aug 2023 10:17 PM
किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त की रकम आ चुकी है. अब किसानों को 15वीं किस्त की रकम का इंतजार है. वहीं, सरकार ने 15वीं किस्त के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए योजना के लाभुक किसान पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन दे सकते हैं.

किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त की रकम आ चुकी है. अब किसानों को 15वीं किस्त की रकम का इंतजार है. गौरतलब है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 14 वीं किस्त की राशि किसानों के खाते में जुलाई महीने के अंत में ही आ चुकी है. अब पीएम किसान निधि की 15वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट आया है.

किसानों के खाते में 14 वीं किस्त की रकम आ चुकी है और अब उन्हें 15 वीं किस्त का इंतजार है. इसी कड़ी में सरकार की ओर से बड़ा अपडेट आया है. दरअसल, सरकार ने 15वीं किस्त के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए योजना के लाभुक किसान पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन दे सकते हैं.

किसान पंजीकरण फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इच्छुक किसान अपना नाम, पता, बैंक खाते की जानकारी और भूमि स्वामित्व विवरण सहित अन्य चीजों को भर दें. इसके बाद प्रदान की गई जानकारी की समीक्षा करें, और पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें. जब आपका पंजीकरण फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा तो आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं.

पीएम-किसान योजना के तहत लाभुक किसानों को साल में 3 बार दो-दो हजार रूपये के किस्त में 6 हजार रुपये की रकम मिलती है. केन्द्र सरकार की ओर से सभी लाभुक किसानों के बैंक खाते में सीधे 2000 रुपये की रकम डाली जाती हैं.

14 वीं किस्त के तहत केन्द्र सरकार की ओर से किसानों के खाते में करीब 1400 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये गये थे. बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये के रूप में 6000 रुपये की राशि दी जाती है.

पीएम किसान योजना के लाभुक किसान हैं और लिस्ट में अपना नाम चेक करना है तो बड़ा आराम से इसे आप चेक कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर क्लिक करना होगा.

पीएम किसान योजना देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से सहायता पहुंचाती है. इसका उद्देश्य किसानों को वित्तीय स्थिरता प्रदान करना और प्रत्यक्ष आय सहायता सुनिश्चित करना है. ताकी किसान अपनी कुछ जरूरतों को इस रकम से पूरा कर सके और उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










