ePaper

Aadhaar Update/Correction : आधार में Online सुधार करवाना हुआ आसान, जानें पूरी प्रक्रिया

Updated at : 11 Mar 2021 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
Aadhaar Update/Correction : आधार में Online सुधार करवाना हुआ आसान, जानें पूरी प्रक्रिया

इन गलतियों को सुधारने के लिए आधार की ओर से पहल की गयी है. आधार कार्ड में अगर कोई डेमोग्राफिक से जुड़ी गलती है मसलन जन्मतिथि, लिंग, एड्रेस और नाम से जुड़ी तो उसे 50 रुपये की फीस देकर ठीक कराया जा सकता है.

विज्ञापन

Update Mobile In Aadhaar : हमारे देश में आधार कार्ड एक बेहद जरूरी दस्तावेज है, इसके बिना कई जरूरी काम पूरे नहीं हो पाते हैं. यहां तक कि सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिलता है. इसके अलावा आप बैंक से जुड़े काम भी बिना आधार के नहीं कर सकते. परेशानी तब और बढ़ जाती है जब आधार में कोई गलती हो जाये.

इन गलतियों को सुधारने के लिए आधार की ओर से पहल की गयी है. आधार कार्ड में अगर कोई डेमोग्राफिक से जुड़ी गलती है मसलन जन्मतिथि, लिंग, एड्रेस और नाम से जुड़ी तो उसे 50 रुपये की फीस देकर ठीक कराया जा सकता है.

Also Read: इन राज्यों में बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण,केंद्र ने भेजी एक्सपर्ट की टीम

आधार के तरफ से दी गयी जानकारी के अनुसार यह सुधार ऑनलाइन संभव है. सुधार के लिए जब आप आवेदन करेंगे तो आपके फोन पर ओटीपी आयेगा, जिसके जरिये सुधार संभव होगा.

इसके लिए आपको बस इतना ही करना है कि आधार की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और सुधार के लिए पहल करनी है. जरूरी जानकारी भरने के बाद आपके मोबाइल पर वेरिफिकेशन कोड आयेगा और उसके दो-तीन दिन बाद सुधार हो जायेगा.

Also Read: Assembly Election 2021 : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान पढ़ें चुनाव आयोग के प्रेस कॉन्फ्रेंस की दस बड़ी बातें

आप अपने नजदीकी सेंटर में जाकर एक फार्म भरकर सुधार करवा सकते हैं. इसके बाद चंद मिनटों की प्रोसेसिंग के बाद अगले 24 से 48 घंटे में आपकी सभी डिटेल आधार कार्ड में अपडेट हो जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola