फरवरी में खुलेंगे इन 7 कंपनियों के आईपीओ, निवेश से पहले जान लें पूरी डिटेल्स

Upcoming IPOs
Upcoming IPOs: फरवरी में 7 नए आईपीओ आने वाले हैं. ये कंपनियां बाजार से 14,000 करोड़ रुपये जुटाने वाली है. निवेश करने से पहले जानें पूरी डिटेल्स.
Upcoming IPOs: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए फरवरी का महीना अपने पैसों को सही जगह निवेश करने का मौका लेकर आ रहा है. साल 2026 की शुरुआत में छाई सुस्ती अब खत्म होने वाली है, क्योंकि एक-दो नहीं बल्कि पूरी 7 कंपनियां बाजार में आने को तैयार हैं. करीब 14,000 करोड़ रुपये के इस बड़े दांव के साथ प्राइमरी मार्केट में फिर से रौनक लौटने वाली है.
कौन-सी कंपनियां ला रही हैं अपना आईपीओ?
बाजार में हलचल तेज करने वाली इन 7 कंपनियों की लिस्ट नीचे दी गई है:
- फ्रैक्टल एनालिटिक्स: यह AI और डेटा एनालिटिक्स की दिग्गज कंपनी है.
- ऐ फाइनेंस: छोटे बिजनेस को लोन देने वाली कंपनी है.
- इंडो एमआईएम: इस लिस्ट का सबसे बड़ा IPO (करीब 5,500 करोड़ रुपये).
- क्लीन मैक्स एनवायरो: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की बड़ी कंपनी है.
- गाजा ऑल्टर्नटिव: एसेट मैनेजमेंट सेक्टर से.
- स्काईवेज एयर सर्विसेज: लॉजिस्टिक्स और एयर कार्गो सेक्टर.
- पीएनजीएस रेवा डायमंड: ज्वेलरी सेक्टर की चमक.
फ्रैक्टल और ऐ फाइनेंस की क्या है तैयारी?
इन दोनों कंपनियों ने अपनी तारीखें तय कर ली हैं:
- तारीख: दोनों IPO 9 फरवरी को खुलेंगे और 11 फरवरी को बंद होंगे.
- फ्रैक्टल एनालिटिक्स: इसका प्राइस बैंड 857-900 रुपये रखा गया है. कंपनी कुल 2,834 करोड़ रुपये जुटाएगी.
- ऐ फाइनेंस: इसका प्राइस बैंड 122-129 रुपये है और यह करीब 1,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान कर रही है.
इतने सारे आईपीओ एक साथ क्यों आ रहे हैं?
2025 में कंपनियों ने रिकॉर्ड 1.76 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे, लेकिन 2026 के जनवरी में सिर्फ 3 IPO आए है. बाजार में उतार-चढ़ाव की वजह से कई कंपनियां रुकी हुई थीं. अब जब बाजार में अनिश्चितता थोड़ी कम हुई है, तो कंपनियों को लग रहा है कि निवेशकों का भरोसा वापस लौट रहा है.
क्या निवेश करना सही रहेगा?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंडो एमआईएम और क्लीन मैक्स जैसे बड़े इश्यू बाजार का मूड बदल सकते हैं. हालांकि, किसी भी आईपीओ में पैसा लगाने से पहले कंपनी के बिजनेस और मार्केट की स्थिति को समझना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: कल की तेजी के बाद थमे सोने-चांदी के दाम, जानें अपने शहर का ताजा भाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




