ePaper

सोने के नखरे और तेल के तेवर, क्या बजट 2026 में मिलेगी महंगाई से राहत?

Updated at : 31 Jan 2026 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
Union Budget 2026

Union Budget 2026

Union Budget 2026: कल 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट 2026 पर सबकी नजरें टिकी हैं. फिलहाल कमोडिटी मार्केट (सोना, चांदी, तेल) में जबरदस्त हलचल मची हुई है. अगर आप निवेशक हैं या आम उपभोक्ता, तो बजट की ये बारीकियां आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगी.

विज्ञापन

Union Budget 2026: बजट 2026 में सोना, चांदी और पेट्रोल की कीमतों पर क्या होगा फैसला? जानें कमोडिटी मार्केट पर टैक्स और ड्यूटी के बदलावों का आपकी जेब पर का क्या होने वाला है सीधा असर.

क्या बजट से सस्ता होगा सोना-चांदी?

पिछले कुछ समय में सोने और चांदी ने रिकॉर्ड ऊंचाई छुई, लेकिन हाल ही में इनमें बड़ी गिरावट भी देखी गई. फिलहाल सोने पर 6% इंपोर्ट ड्यूटी और 3% GST लगता है. ज्वेलरी के शौकीनों और निवेशकों को उम्मीद है कि सरकार इस टैक्स में कटौती करेगी. अगर इंपोर्ट ड्यूटी घटती है, तो शादियों के इस सीजन में आपको राहत मिल सकती है. वरना, ऊंचे दाम आपकी पर्सनल फाइनेंस का बजट बिगाड़ते रहेंगे.

पेट्रोल-डीजल के दाम क्या कम होंगे?

क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) अभी भी GST के दायरे से बाहर है. इस पर एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकार के वैट (VAT) की दोहरी मार पड़ती है. लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि इसे GST में लाया जाए ताकि देशभर में कीमतें कम और एक समान हों. बजट में अगर तेल और नेचुरल गैस के टैक्स ढांचे में कोई बदलाव होता है, तो सीधे आपके आने-जाने के खर्च और रसोई के बजट पर असर पड़ेगा.

इंडस्ट्री के लिए क्या है खास?

कॉपर और एल्युमीनियम जैसे बेस मेटल्स की कीमतें ग्लोबल कारणों से काफी अस्थिर हैं. सरकार ने स्क्रैप मेटल पर तो ड्यूटी खत्म कर रखी है, लेकिन रिफाइंड कॉपर पर अभी भी 5% ड्यूटी लगती है. कंस्ट्रक्शन और बिजली के सामान बनाने वाली कंपनियों की नजर इस बात पर है कि क्या सरकार कच्चे माल को और सस्ता करेगी, जिससे घर बनाना या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना आपके लिए किफायती हो सके.

क्या है मार्केट का मूड?

यूएस फेड की नीतियां और यूक्रेन-रूस जैसे वैश्विक तनावों ने मार्केट को काफी डराया हुआ है. ऐसे में भारतीय बजट निवेशकों के लिए एक सेफ्टी नेट का काम कर सकता है. अगर टैक्स स्थिर रहते हैं, तो बाजार में भरोसा लौटेगा.

बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण

ये भी पढ़ें: बजट से ठीक पहले तांबे में भारी गिरावट, ₹126 प्रति किलो गिरे दाम, जानें क्या है वजह?

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola