TVS Motor Q3 Results: मुनाफा 841 करोड़ रुपये पार, सेल्स ने रचा नया कीर्तिमान

Updated at : 28 Jan 2026 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
TVS Motor Q3 Results

TVS Motor Q3 Results

TVS Motor Q3 Results: TVS Motor ने Q3 में 49% मुनाफे के साथ 841 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई की है. EV और बाइक्स की बंपर सेल्स से कंपनी का रेवेन्यू और शेयर प्राइस दोनों ही टॉप गियर में हैं.

विज्ञापन

TVS Motor Q3 Results: टीवीएस मोटर कंपनी ने इस बार बिजनेस की दुनिया में हलचल मचा दिया है. बुधवार को आए नतीजों ने सबको चौंका दिया क्योंकि कंपनी ने अब तक की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. दिसंबर 2025 में खत्म हुई तिमाही (Q3) में TVS का नेट प्रॉफिट 49% बढ़कर 841 करोड़ रुपये हो गया है. अगर पिछले साल से तुलना करें तो तब यह आंकड़ा 566 करोड़ रुपये था.

आखिर कंपनी की तिजोरी इतनी जल्दी कैसे भर गई?

इस जबरदस्त कमाई के पीछे असली हाथ उन लोगों का है जिन्होंने TVS की गाड़ियों को जमकर खरीदा है. कंपनी का रेवेन्यू 34% बढ़कर 14,756 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. इस दौरान कंपनी ने कुल 15.44 लाख गाड़ियां बेची हैं, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है. युवाओं के बीच उनकी बाइक्स का क्रेज इतना है कि मोटरसाइकिल सेल्स में 31% की ग्रोथ देखी गई है. वहीं स्कूटर्स की बिक्री में भी 25% का उछाल आया है. इतना ही नहीं, इंटरनेशनल मार्केट में भी TVS का झंडा बुलंद है और वहां इनकी बिक्री 35% बढ़ी है.

क्या EV सेगमेंट में भी TVS बाजी मार रहा है?

आजकल की जेनरेशन को इलेक्ट्रिक गाड़ियां काफी पसंद आ रही हैं और TVS ने यहां भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. कंपनी ने इस तिमाही में 1.06 लाख इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेची हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 40% ज्यादा है. सबसे हैरान करने वाली बात थ्री-व्हीलर सेगमेंट की रही, जिसने 106% की भारी ग्रोथ दिखाई है.

शेयर बाजार और आम जनता पर इसका क्या असर हुआ?

जैसे ही कंपनी ने अपनी इस कामयाबी का ऐलान किया, शेयर बाजार में भी खुशी की लहर दौड़ गई. TVS के शेयर की कीमत 3.41% बढ़कर 3,689.70 रुपये पर पहुंच गई. 9 महीनों के हिसाब से देखें तो कंपनी का कुल मुनाफा (PAT) 2,625 करोड़ रुपये रहा है.

ये भी पढ़ें: EV और AI का बढ़ा क्रेज, हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों ने लगा दी 13% की लंबी छलांग

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola